25 July Petrol Diesel Price: आज टंकी फुल कराने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव, यहां देखें रेट ल‍िस्‍ट

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर हैं. ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 25 जुलाई शनिवार को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता समेत दूसरे शहरों के रेट चेक कर लें.

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 25 जुलाई शनिवार को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता समेत दूसरे शहरों के रेट चेक कर लें।
1 / 5

दुनिया भर में कच्चा तेल 100 डॉलर के ऊपर गया था, अब थोड़ा नीचे आ गया है. लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट वही हैं जो 25 मई को आखिरी बार बदले थे. सरकारी तेल कंपनियां OMCs ही रेट तय करती हैं, इसलिए ग्लोबल उतार-चढ़ाव का सीधा असर आम लोगों पर नहीं पड़ रहा.

विज्ञापन

25 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट

25 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट2 / 5

दिल्ली: ₹102.12| ₹95.20 कोलकाता: ₹113.50 | ₹99.82 मुंबई : ₹111.21 | ₹97.83 चेन्नई : ₹109.10 | ₹100.92 गुरुग्राम : ₹102.97| ₹95.64 नोएडा: ₹101.96 | ₹95.44 बेंगलुरु: ₹111.25| ₹99.14 भुवनेश्वर : ₹109.27 | ₹100.97 चंडीगढ़ : ₹103.32 | ₹95.96 हैदराबाद : ₹115.73 | ₹103.82 जयपुर : ₹113.97 | ₹98.96 लखनऊ : ₹101.56 | ₹95.06 पटना : ₹113.37 | ₹99.36 तिरुवनंतपुरम : ₹115.49 | ₹104.40

विज्ञापन

US-ईरान टेंशन की वजह से तेल पर असर

US-ईरान टेंशन की वजह से तेल पर असर3 / 5

पश्चिम एशिया में लड़ाई 14वें दिन भी जारी है. सीजफायर टूटने के बाद ईरान ने खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को टारगेट किया. अमेरिका भी पीछे हटने के मूड में नहीं है. US और UK अगले हफ्ते लंदन में मीटिंग करने वाले हैं ताकि हार्मुज स्ट्रेट में शिपिंग को सेफ रखा जा सके. उधर यमन के हूती विद्रोहियों ने भी सऊदी के तेल टैंकरों पर हमला कर दिया, जिससे रेड सी और स्वेज कैनाल में ट्रेड बिगड़ गया है.

कच्‍चे तेल के दाम

कच्‍चे तेल के दाम4 / 5

डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर मिसाइल हमले के बाद कहा कि वो जल्दबाजी में नहीं हैं. वहीं ईरान के विदेश मंत्री ने कहा क‍ि हम धमकी से डरेंगे नहीं. इस टेंशन की वजह से इस हफ्ते ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार चला गया था. लेकिन शुक्रवार को ये करीब 4% गिरकर 97 डॉलर के आसपास आ गया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हार्मुज स्ट्रेट बंद रहा तो तेल मार्केट पर बड़ा असर पड़ेगा.

विज्ञापन

ग्लोबल टेंशन

ग्लोबल टेंशन5 / 5

ग्लोबल टेंशन की वजह से कच्चा तेल कभी ऊपर कभी नीचे हो रहा है, लेकिन भारत में अभी पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं. आप किस शहर से हैं? कमेंट करके बताइए आपके यहां रेट कितना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन