April Month End Bank Holidays List: साल 2024 के चौथे महीने यानी अप्रैल की शुरुआत में कई जगहों पर बैंक बंद रहे। इस दौरान साप्ताहिक छुट्टी के अलावा बाबू जगजीवन राम जन्मदिन, ईद, नवरात्रि, गरिया पूजा आदि के कारण बैंकों की छुट्टी रही। वहीं, अब अप्रैल का महीना समाप्त होने को है बस कुछ ही दिनों बाद मई महीने की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि, अप्रैल खत्म होने से पहले एक बार बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर नजर डाल लीजिए। इस महीने के आखिरी सप्ताह में कब-कब और कहां बैंक बंद हो सकते हैं, आइए एक बार इसके बारे में भी जान लेते हैं।
14 दिन बंद रहने वाले थे बैंक
अप्रैल महीने की शुरुआत में ही आरबीआई की ओर से जानकारी दे दी गई थी कि इस महीने 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर लगातार बैंक बंद रहे तो कहीं-कहीं साप्ताहिक छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेा। 1 अप्रैल वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन भी बैंक खुले होने के कारण बैंकों की छुट्टी रही थी। जबकि, 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम जन्मदिन, 9 अप्रैल को पहले नवरात्रि, 10 अप्रैल को ईद, 11 अप्रैल को भी ईद, 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस, 16 अप्रैल को नवमी, 17 अप्रैल को श्री रामनवमी, 20 अप्रैल को गरिया पूजा के कारण चुनिंदा जगहों पर बैंक बंद रहे थे।
2 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दो दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। 27 अप्रैल और 28 अप्रैल 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 अप्रैल को चौथा शनिवार है। जबकि, 28 अप्रैल को रविवार होने के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Jio का 90 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
मई महीने में कुल 8 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। 7 मई 2024 को गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन है। इस अवसर पर बैंक की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 11 मई 2024 को दूसरा शनिवार, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 25 मई 2024 को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 5 मई, 12 मई, 19 मई और 26 मई को भी साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देश भर के बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- PAN Card हो गया है गुम या चोरी? जानें ऐसे करें फिर से अप्लाई
संबंधित खबरें
सऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
20 mins agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
51 mins agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
1 hr agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
3 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
4 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
5 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
6 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
7 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
7 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines