Wi-Fi connectivity on Domestic Flights: टाटा समूह की एयरलाइन ‘एयर इंडिया’ ने अपने यात्रियों को नए साल का ऐसा गिफ्ट दिया है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। एयर इंडिया ने 1 जनवरी, 2025 को बताया कि वह डोमेस्टिक रूट पर फ्लाइट में वाई-फाई सुविधा शुरू करने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है। इसका मतलब है कि अब आप एयर इंडिया के विमान में उड़ते हुए भी अपने फोन पर इंटरनेट एक्सेस कर पाएंगे।
इन विमानों में मिलेगी सुविधा
एयर इंडिया (Air India) ने बुधवार को ऐलान किया कि उसने डोमेस्टिक फ्लाइट में इन-फ्लाइट वाई-फाई कनेक्टिविटी देना शुरू कर दिया है। इसी के साथ वह ऐसा करने वाली भारत की पहली एयरलाइन बन गई है। कंपनी की तरह से बताया गया है कि एयरबस A350, बोइंग 787-9 और चुनिंदा एयरबस A321नियो विमान के यात्री 10,000 फीट से ऊपर उड़ान भरते हुए इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें – Stock Market के लिए साल की अच्छी शुरुआत, 2025 में कितने दिन बंद रहेगा बाजार?
क्या-क्या कर पाएंगे?
टाटा समूह की एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों के लिए घरेलू हवाई सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब एयर इंडिया के यात्री 10,000 फीट से ऊपर की उड़ान पर भी ब्राउजिंग कर सकेंगे, सोशल मीडिया चेक कर सकेंगे, इंटरनेट से जुड़े दूसरे कामकाज कर सकेंगे और अपनों को मैसेज भी भेज सकेंगे। लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉयड वाले स्मार्टफोन पर फ्री में वाई-फाई एक्सेस किया जा सकेगा।
लंबे समय से था इंतजार
एयर इंडिया पहले से ही कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह सुविधा दे रही है। एयर इंडिया की न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर की उड़ानों में वाई-फाई सर्विस मौजूद है। एयरलाइन ने उम्मीद जताई कि यात्रियों को उसका यह न्यू ईयर गिफ्ट पसंद आएगा। बता दें कि उड़ान के दौरान इंटरनेट सर्विस नहीं होने से यात्रियों के लिए टाइम पास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लंबे समय से घरेलू फ्लाइट में इसे शुरू करने की मांग चल रही थी।
AI फ्लाइट में कैसे इस्तेमाल करें वाई-फाई?
- अपनी डिवाइस पर Wi-Fi एनेबल करने के लिए सेटिंग पर जाएं।
- इसके बाद एयर इंडिया ‘वाई-फाई’ नेटवर्क को सिलेक्ट करें।
- एयर इंडिया पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने पर अपना PNR और अंतिम नाम दर्ज करें।
- इसके बाद आप फ्री इंटरनेट का आनंद लें पाएंगे।
ये भी पढ़ें – 2025 में शुरू करें यह Food Business, लागत कम, प्रॉफिट ज्यादा
ये भी पढ़ें – 2025 में पैसों के साथ मजबूत होगा रिश्ता, अगर इन Tips पर करेंगे अमल
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
6 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
8 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
8 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
9 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
11 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
13 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
14 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
14 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
15 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines