Adani Ports Q2 Results: अदाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के लिए नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें उसका बेहतरीन परफॉर्मेंस देखा जा सकता है. इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 29% बढ़कर 3,120 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
वहीं रेवेन्यू की बात करें तो इसमें 30% का इजाफा दर्ज किया गया है. इसके साथ रेवेन्यू 9,167 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. अडाणी पोर्ट्स की मौजूदा क्षमता 633 MTPA है और कंपनी का लक्ष्य साल 2030 तक 1 बिलियन टन थ्रूपुट हासिल करने का है.
डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पोर्ट्स का शानदार परफॉर्मेंस
कंपनी के अनुसार उसके घरेलू पोर्ट्स ने H1 FY26 में अब तक का सबसे अधिक EBITDA मार्जिन हासिल किया है. इस बार इसमें 74.2% की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं इंटरनेशनल पोर्ट्स के रेवेन्यू और EBITDA भी अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचे .रेवेन्यू 2,050 करोड़ रुपये और EBITDA 466 करोड़ रुपये रहा.
लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस में रिकॉर्ड ग्रोथ
वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में मरीन राजस्व 1,182 करोड़ रुपये रहा, जो कि सालाना आधार पर 213% की वृद्धि दिखाता है, जो जहाज अधिग्रहण से प्रेरित है.
फिच रेटिंग
फिच रेटिंग्स ने परिदृश्य को “नकारात्मक” से संशोधित कर “स्थिर” कर दिया और रेटिंग को “BBB-” पर बरकरार रखा. S&P ग्लोबल CSA ने APSEZ को वैश्विक परिवहन और परिवहन अवसंरचना कंपनियों में शीर्ष 5% में शामिल किया है.
कंपनी के सीईओ ने कही ये बात
कंपनी के वॉल टाइम डायरेक्टर और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि हमारी मजबूत, सर्वांगीण लाभदायक वृद्धि गति वास्तव में हमारे बेजोड़ एकीकृत परिवहन उपयोगिता मूल्य प्रस्ताव की सफलता को रेखांकित करती है.
उन्होंने कहा कि कंपनी इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी बनना चाहती है और अब ये विजन, तेजी से हकीकत में बदल रहा है. कंपनी देशभर में मल्टी मोडल इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ा रही है, जिसमें 12 लॉजिस्टिक्स पार्क और 3.1 मिलियन स्क्वायर फीट के वेयरहाउस शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ते ट्रैकिंग नेटवर्क और इंटरनेशनल फ्रेट सर्विसेस कंपनी को एक ग्लोबल सप्लाई चेन लीडर बना रहे हैं.
बता दें कि अडाणी पोर्ट्स के नतीजे आने के बाद इसके शेयरों पर भी असर दिखा. आज के इंट्राडे ट्रेडिंग में कंपनी का शेयर 1,446.30 रुपये प्रति शेयर से ऊपर कारोबार कर रहा था.
संबंधित खबरें
21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
37 mins agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
1 hr agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
2 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
4 hrs agoबीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
4 hrs agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
5 hrs agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
6 hrs agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
15 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines