हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेडिशनल लुक के साथ मिलती है लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, इन रेट्रो लुक बाइक्स के दीवाने हैं लोग  

Retro look bikes details in hindi: इन मोटरसाइकिलों में सेफ्टी के लिए डिस्क् ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
retro look bikes

Retro look bikes details in hindi: बाजार में रेट्रो लुक बाइक्स का अलग ही क्रेज है। यह ऐसी बाइक होती हैं जिनका लुक बेहद पारंपरिक या ट्रेडिशनल होता है। लेकिन इनमें पावरफुल इंजन, हाई माइलेज और सेफ्टी फीचर्स समेत सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी मिलती है। डिजाइनर लाइट में यह मोटरसाइकिलें अलग ही लुक देती हैं। इनका सीटिंग डिजाइन भी लॉन्ग रूट के लिए बेहद कम्फर्टेबल बनाया गया है। आइए आपको इस खबर में रेट्रो और स्ट्रीट बाइक्स के बारे में बताते हैं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें TVS Ronin

https://www.youtube.com/watch?v=-truUR9M-iY

विज्ञापन

TVS Ronin

यह स्मार्ट बाइक 20.1 bhp की पावर देती है। TVS Ronin में 225.9 cc इंजन है, यह बाइक 42 kmpl तक माइलेज निकाल लेती है। बाइक का बेस प्राइस 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम रखा गया है, इसमें सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। टीवीएस की यह बाइक 14 लीटर फ्यूल टैंक के साथ ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

Royal Enfield Hunter 350

यह 5 स्पीड ट्रांसमिशन बाइक है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन हैं, जो उबड़-खाबड़ रास्तों में झटकों से बचाते हैं। Royal Enfield Hunter 350 में 20.2 bhp की पावर जनरेट होती है। यह स्टाइलिश बाइक है, जो 349.34 cc इंजन के साथ आती है। बाइक में 36 kmpl की माइलेज और डिस्क ब्रेक की सेफ्टी मिलती है। बाइक 1.49 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिल रही है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Triumph Scrambler 400 X

विज्ञापन

Triumph Scrambler 400 X

इस बाइक में स्टाइिलश हैंडलबार के साथ डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह बाइक 398.15 cc bs6 इंजन के साथ मिलती है। Triumph Scrambler 400 X लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें 13 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी मिलती है। बाइक का बेस मॉडल 2.63 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह बाइक तीन कलर ऑप्शन में ऑफर की जा रही है।

Honda Hness CB350

इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एलईडी लाइट मिलती हैं। यह बाइक चार वेरिएंट में ऑफर की जा रही है। बाइक में 181 kg वजन और 348.36 cc का स्मार्ट इंजन मिलता है। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ 30 Nm का टॉर्क मिलता है। यह रेट्रो लुक बाइक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और 15 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आती है। बाइक का बेस मॉडल 2.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola