मात्र 12000 रुपये के डाउनमेंट में घर ले जाएं ये धांसू Electric Scooter, सिंगल चार्ज में चलता है 80KM
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Okaya Faast F2F Electric Scooter: बेहतर रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर को सस्ते में खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए Okaya Faast F2F एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ओकाया का यह स्कूटर दमदार रेंज और शानदार लुक से सबके दिलों पर राज करता है। इस स्कूटर को आप शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से आसानी से बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं।
सबसे पहले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे मार्केट में 83,999 रुपए के साथ लॉन्च किया है। लेकिन यह कीमत अगर आपको ज्यादा लगती है, तो परेशान न हों। इसे आप सस्ते में घर ला सकते हैं। चलिए बताते हैं कैसे?

दरअसल, कंपनी इस स्कूटर को खरीदने के ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध कराती है। अगर आप इसे कम दाम में खरीदना चाहते हैं तो आप 12000 रुपये का डाउन पेमेंट करके इसे खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको अगले तीन साल तक हर महीने करीब 2700 रुपए का ईएमआई भरना होगा। इस तरह आप इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर को कम दाम में अपना बना सकते हैं।
ओकाया का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दमदार रेंज और पावरफुल बैटरी के साथ आता है। साथ ही इसका लुक भी कमाल का है, जो युवाओं को दीवाना बनाता है। स्कूटर में 2.2kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे नार्मल चार्जर से मात्र 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज होने का दावा किया गया है।
रेंज की जहां तक बात है तो दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज हो जाने के बाद 80 किलोमीटर की दूरी को आसानी से तय कर लेती है। साथ ही इसकी स्पीड भी बवाल काटता है। कहा गया कि यह 55 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से रफ्तार पकड़ लेता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: