107KM रेंज, 77 kmph की टॉप स्पीड वाले Electric Scooter को सस्ते में लाएं घर
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Best Electric Scooter: दमदार रेंज वाला नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए Ampere Primus एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रेंज के साथ-साथ यह स्कूटर शानदार फीचर्स से लैस आता है। इस स्कूटर को बेहद ही सस्ते में खरीदा भी जा सकता है। यहां हम इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के सभी खासियतों के बारे में बताएंगे।
सबसे पहले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के रेंज की बात करें तो कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 107 KM की दूरी तय करने में सक्षम है। साथ ही स्पीड के मामले में भी यह कमाल का है। दावा है कि यह 77 kmph की टॉप स्पीड से चल सकता है।
स्कूटर में 3 KWH क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। इस बैटरी के साथ 3400 / 4000 वॉट पावर वाले मोटर को जोड़ा गया है। बैटरी को मात्र 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
अन्य फीचर्स के तौर पर Ampere Primus में इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा डिजिटल ऑडोमीटर, स्पीडोमीटर और ट्रिप मीटर भी देखने को मिलता है। साथ ही इसका लुक भी शानदार है, जो लोगों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाता है।
कीमत की बात करें दो दिल्ली के ग्राहक इस धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर को 1,15,134 रुपये (ऑन रोड) में अपना बना सकते हैं। जिसमें, इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,09,900 रुपए है और इंश्योरेंस के 5,234 रुपए लगते हैं। दूसरे राज्यों के लिए इसकी कीमत कम या ज्यादा हो सकती है।
लेकिन, अगर आपको इसकी कीमत ज्यादा लग रही है, तो आप ईएमआई ऑप्शन का भी चुनाव कर सकते हैं। इसे आप 3,313 रुपए की मासिक आसान किस्तों पर खरीद सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: