अब आपसे बात करेगी आपकी Car, इन दो कंपनियों ने तैयार की यह नई टेक्नॉलॉजी

Car voice assistant features details in hindi: इस फीचर से आपके पूछने पर कार एलेक्सा की तरह संबंधित टॉपिक पर जानकारी देगी।

ces 2024 electronics trade fair at las vegas

कारों में जल्द वॉयस असिटेट सिस्टम मिलेगा।

विज्ञापन

Car voice assistant features details in hindi: आने वाले समय में आपकी कार आपसे बातें भी करेगी। जिससे कार ड्राइव और उसमे सफर करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकेगा। सोमवार को las vegas में इलेक्ट्रोनिक ट्रेड फेयर CES 2024 में यह नई टेक्नॉलॉजी पेश की गई है। इस ट्रेड फेयर में अलग-अलग कंपनियां भविष्य में आने वाली इस तरह की तकनीक को शोकेस करती हैं।

Mercedes-Benz और Volkswagen ने कारों में voice assistant फीचर को शोकेस किया है

Artificial intelligence को यूज करने में एक कदम आगे बढ़ते हुए कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz और Volkswagen ने कारों में voice assistant फीचर को शोकेस किया है। एलेक्सा की तरह ड्राइवर और पैसेंजर के पूछने पर यह आपको पूछे गए टॉपिक पर जानकारी देगा और आपसे बातचीत करेगा। जानकारों की मानें तो यह न्यू जनरेशन तकनीकों ChatGPT और Artificial intelligence का बेतहर यूज है। इससे सड़क चलते फूड, रास्ता, डॉक्टर, शॉप आदि किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेना आसान होगा।

विज्ञापन

यह वॉयस असिस्टेंट राइडर से अलग-अलग टोन और भाषाओं में बात कर सकता है

Las vegas में हो रहे इलेक्ट्रोनिक ट्रेड फेयर CES 2024 में Mercedes के चीफ टेक्नॉलॉजी ऑफिसर Markus Schaefer ने बताया कि यह नई तकनीक ग्राहकों को कम्फर्ट राइड और एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी। उनका कहना था कि यह वॉयस असिस्टेंट राइडर से अलग-अलग टोन और भाषाओं में बात कर सकता है। इस नई तकनीक को पहले कंपनी की सभी CLA class गाड़ियों की देने की प्लानिंग है। भविष्य में यह तकनीक ड्राइव करने के नए एक्सपीरियंस को अनुभव करने में मदद करेगी।

मध्य 2024 तक कारों में मिलने लगेगा यह फीचर

CES 2024 में बोलते हुए कार निर्माता कंपनी Volkswagen के अधिकारियों ने बताया कि मध्य 2024 तक कंपनी की कारों में यह फीचर मिलेगा। इसे यूज करने पर कार में नेविगेशन, मैप, म्यूजिक सिस्टम समेत कार चलाने का अनुभव बदल जाएगा। यह आपके पुराने पूछे गए सवालों को भी याद रखेगा। वहीं, यह इंटरनेट पर मौजूद डाटा और जानकारी के हिसाब से आपको जानकारी देगा। आप इससे आसपास मौजूद रेस्टोरेंट, शॉप, समेत कुछ भी पूछ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ