Mercedes-Benz Maybach EQS 680: महज 31 मिनट में होगी फुल चार्ज, सिंगल चार्ज पर देगी 600 km की रेंज

Mercedes-Benz Maybach EQS 680 details in hindi: लग्जरी फीचर्स और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी यह नई कार। 210 kmph की देगी टॉप स्पीड।

Mercedes-Benz Maybach EQS 680 Full charge in just 31 minutes, range of 600 km on single charge

प्रतिकात्मक फोटो

विज्ञापन

Mercedes-Benz Maybach EQS 680 details in hindi: मर्सिडीज अपनी हाई क्लास लग्जरी कार के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द अपनी नई SUV कार Mercedes-Benz Maybach EQS 680 को लेकर आने वाला है। यह बिग साइज ईवी कार होगी, जिसमें एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 600 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। यह कार महज 4.4 सेकंड में 100 kmph की हाई स्पीड पकड़ लेगी।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mercedes-Benz Maybach EQS 680

विज्ञापन

लग्जरी कार के व्हील में डुअल टोन कलर ऑप्शन

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की डिलीवरी डेट, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। वेबसाइट कार देखों की मानें तो यह कार दिसंबर 2024 तक पेश कर दी जाएगी। अनुमान है कि यह कार 3.80 करोड़ एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाए। Mercedes Maybach कंपनी का बेहद लग्जरी मॉडल है और यह कंपनी का अपडेट वर्जन होगा। इसके व्हील में डुअल टोन कलर ऑप्शन होगा, जो इस कार को एलीट लुक देगा। कार को फ्रंट से बेहद एलीट लुक दिया गया है। यह कार बड़े टायर साइज और 15 स्पीकर के साथ आएगी। कार में रियर पैसेंजर सीट पर 11.6 इंव की स्क्रीन मिलेगी। कार के इंटीरियर में 4-D साउंड सिस्टम और 64 कलर एबिएंट लाइट मिलती है। Mercedes-Benz Maybach EQS 680 का बाजार में Rolls Royce Spectre EV से कंपटीशन होगा।

200kW DC फास्ट चार्जर से महज 31 मिनट में चार्ज

Mercedes-Benz Maybach EQS 680 एसयूवी सेगमेंट की कार है। कंपनी इसमें पांच डुअल टोन कलर ऑफर कर रही है, यह फोर सीटर कार है और इसमें एडिशन पावर के लिए डुअल मोटर दी गई है। यह मोटर सड़क पर 658 PS की हाई पावर और 950 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। यह ऑल व्हील ड्राइव कार है, जिससे खराब रास्तों पर कार में हाई पावर मिलती है। उम्मीद है कि इसमें 135 kWh का बड़ा बैटरी सेटअप मिलेगा। यह बैटरी पैक 22 kW चार्जर से 6 घंटे 15 मिनट फुल चार्ज हो जाता है। वहीं, कार 200kW DC फास्ट चार्जर से महज 31 मिनट में चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ