---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

लॉन्च होते ही छा गई Maruti की यह दो धांसू SUV, जानें कितनी है वेटिंग?

Maruti Invicto & Jimny: इंडियन कार मार्केट में मारुति सुजुकी सबसे ट्रस्टेड ब्रांड में से एक है। यही वजह है कि जब कभी मारुति कोई नई कार भी लॉन्च करती है तो लोग उसे खरीदने के लिए टूटकर पड़ते हैं। इसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई मारुति की Invicto और Jimny इन दिनों […]

---विज्ञापन---

Maruti Invicto & Jimny: इंडियन कार मार्केट में मारुति सुजुकी सबसे ट्रस्टेड ब्रांड में से एक है। यही वजह है कि जब कभी मारुति कोई नई कार भी लॉन्च करती है तो लोग उसे खरीदने के लिए टूटकर पड़ते हैं। इसी सेगमेंट में हाल ही में लॉन्च हुई मारुति की Invicto और Jimny इन दिनों हाई डिमांड पर हैं। इन कार का लंबा वेटिंग पीरियड है। आइए आपको दोनों कार के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Maruti Suzuki Invicto

यह कंपनी की हाई क्लास एसयूवी कार है, जिसमें एक संपूर्ण एमपीवी होने की सभी क्वालिटी मौजूद हैं। सबसे पहले बात करते हैं इस कार के धाकड़ इंजन की। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 183 bhp की पावर और 205 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार में 40 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः दुनिया की सबसे बड़ी Hummer, नॉर्मल से तीन गुना बड़ा साइज, जानें कौन है इसका मालिक?

Maruti Suzuki Invicto price, Maruti Suzuki Invicto mileage, auto news, cars under 20 lajhs

फाइल फोटो

 

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki Invicto में शुरुआती कीमत 18.55 लाख

इसमें 23 kmpl की हाई माइलेज है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस, एडीएएस दिया गया है। Maruti Suzuki Invicto में शुरुआती कीमत 18.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पैनोरमिक सनरूफ, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, LED हेडलैम्प्स मिलते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार की करीब दो माह की वेटिंग है।

Maruti Jimny

इस धाकड़ suv की लंबाई 3,985 मिमी, चौड़ाई 16,445 मिमी और ऊंचाई 1,720 मिमी है। कार में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह दमदार एसयूवी 6000 आरपीएम पर 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क देती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ेंः Jaquar Land Rover की इंडिया में बढ़ी मांग, पहली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री

maruti jimny, maruti cars, cars under 10 lakhs

फाइल फोटो

Maruti Jimny में 40 लीटर का फ्यूल टैंक है

इसमें 16.94 kmpl की माइलेज है। इसमें 6 वेरिएंट्स मिलते हैं। Maruti Jimny में 40 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह फोर-व्हील ड्राइव (4X4) कार है, जिससे खराब रास्तों पर यह हाई परफॉमेंस देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार की करीब पांच माह से अधिक की वेटिंग है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jul 30, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola