---विज्ञापन---

Jaquar Land Rover की इंडिया में बढ़ी मांग, पहली तिमाही में रिकॉर्ड बिक्री

Jaquar Land Rover: इंडिया में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी ने अपनी इस लग्जरी कार की कुल 1048 यूनिट्स की बिक्री की है। जो इस धांसू गाड़ी की रिटेल बिक्री में करीब 102 फीसदी तक की बढ़ोतरी है। डिफेंडर की […]

Jaquar Land Rover: इंडिया में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री में इजाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी ने अपनी इस लग्जरी कार की कुल 1048 यूनिट्स की बिक्री की है। जो इस धांसू गाड़ी की रिटेल बिक्री में करीब 102 फीसदी तक की बढ़ोतरी है।

डिफेंडर की बिक्री ज्यादा हुई

टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर एमपीवी कार है। जगुआर लैंड रोवर की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में काफी तेजी आई है। रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की बिक्री इस दौरान सबसे ज्यादा हुई।

---विज्ञापन---

कार में 394.26 Bhp की पावर 

जानकारी के अनुसार Land Rover Defender की इंडियन मार्कट में काफी डिमांड है। यह कार 1997 cc से 4997 cc तक का इंजन विकल्प में मिलती है। कार में 296.3 से लेकर 394.26 Bhp तक की पावर मिलती है। यह कार 5, 6, 7 सीटिंग कैपेसिटी ऑप्शन में मिलती है।

Land Rover Defender में 14 kmpl की माइलेज

Land Rover Defender 14.01 kmpl तक की माइलेज मिलती है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। बाजार में यह कार 73.98 लाख रुपये से लेकर 89.63 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह 4×4 कार है।

---विज्ञापन---

6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

Land Rover Defender में नेविगेशन के साथ-साथ Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है।

First published on: Jul 24, 2023 10:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola