बिक्री में बुरी तरफ फेल हुईं मारुति सुजुकी की कारें, ग्राहक सेफ कारों की तरफ पर लगा रहे हैं पैसा

कुछ मॉडल्स को छोड़ दें तो सेफ्टी के मामले में मारुति सुजुकी की कारें बिलकुल भी भरोसे के लायक नहीं है। डिजाइन और क्वालिटी भी बहुत अच्छी नहीं होती।

Car discount
विज्ञापन

Maruti Suzuki sales: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री की रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार कंपनी को बिक्री में काफी नुकसान देखना पड़ा है। एक समय था जब मारुति Alto की बिक्री टॉप पर रहती थी, लेकिन अब इसका जादू खत्म होने लगा है।

वहीं S-Presso के खरीदार भी कम होने लगे हैं। पिछले महीने इन दोनों कारों की सिर्फ 11,519 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 14,110 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

विज्ञापन

हैचबैक सेगमेंट में मारुति का निकला दम!

बात करें हैचबैक सेगमेंट की तो मारुति सुजुकी की Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की बिक्री भी बेहद खराब रही है। पिछले महीने इन 6 कारों की कुल 56,953 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 74,935 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

सेडान कार Ciaz को अब ग्राहक नही मिल रहे हैं। लगातार इसकी बिक्री गिर रही है। पिछले महीने इसकी 867 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,017 यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

विज्ञापन

क्यों गिर रही है मारुति की बिक्री

कुछ मॉडल्स को छोड़ दें तो सेफ्टी के मामले में मारुति सुजुकी की कारें बिलकुल भी भरोसे के लायक नहीं है। डिजाइन और क्वालिटी भी बहुत अच्छी नहीं होती। अब बाजार में टाटा, हुंडई किआ और रेनो जैसे अच्छे ब्रांड मौजूद हैं  जो क्वालिटी पर फोकस कर रहे हैं और मारुति सुजुकी के पास अब क्वालिटी नही बची है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ