5.33 लाख की इस सस्ती 7 सीटर कार की हुई फिर जमकर बिक्री, 27km की देती है माइलेज

पिछले महीने (अप्रैल-2024) मारुति सुजुकी ने EECO की 12,060 यूनिट्स की बिक्री की  जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,504यूनिट्स की बिक्री का रहा था।

Eeco car

Maruti cheapest 7 seater cars sale: मारुति सुजुकी ने अपनी अप्रैल महीने की बिक्री के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी की सबसे सस्ती 7 सीटर Eeco की एक बार फिर जमकर बिक्री हुई है। इस बार इस गाड़ी की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कम कीमत और शानदार माइलेज के चलते Eeco को काफी पसंद किया जा रहा है, और यही वजह है कि हर महीने इसकी बिक्री काफी अच्छी रहती है। यह कार कंपनी के लिए फायदेमंद कार साबित हो रही है।

विज्ञापन

जमकर बिकी 7 सीटर Eeco

विज्ञापन

पिछले महीने (अप्रैल-2024) मारुति सुजुकी ने EECO की 12,060 यूनिट्स की बिक्री की जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 10,504यूनिट्स की बिक्री का रहा था। सेल्स रिपोर्ट्स के आधार पर यह आंकड़े काफी बेहतर कहे जा सकते हैं।

Maruti Eeco

Maruti Eeco

विज्ञापन

27km की जबरदस्त माइलेज

इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी ईको में 1.2L लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 80.76 PS की पावर और 104.4 Nm का टॉर्क पैदा करता है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20kmpl  की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27km/kg की माइलेज देती है। यानी यह मॉडल कीमत और माइलेज के लिहाज से काफी किफायती है।

विज्ञापन
Maruti Suzuki eeco

Maruti Suzuki eeco

सेफ्टी फीचर्स

विज्ञापन

Eeco में 13 वेरिएंट मिलते हैं, इसमें 5 सीटर और 7 सीटर का ऑप्शन मिलता है। पर्सनल यूज़ के अलावा इसका इस्तेमाल एम्बुलेंस तक में किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें 2 एयरबैग, ABS+EBD, स्लाइडिंग डोर्स, चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं। Ecco की कीमत 5.33 लाख रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ