Maruti Gypsy EV: मारुति सुजुकी अकसर अपने कारों में नया प्रयोग करती है। ग्राहकों की बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने फेमस मॉडलों को नए फीचर्स और पावरट्रेन के साथ पेश करती आई है। अब कंपनी की एसयूवी सेगमेंट में कभी ‘महाराजा’ रही Gypsy का इलेक्ट्रिक वर्जन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सेना ने आईआईटी दिल्ली और टैडपोल के साथ किया तैयार

फिलहाल इसे इंडियन आर्मी, आईआईटी दिल्ली और टैडपोल ईवी नामक स्टार्टअप ने मिलकर तैयार किया है। जिससे कार लवर्स यह संभावना जता रहे हैं कि कंपनी जल्द इसे मार्केट में भी लेकर आएगी। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

इलेक्ट्रिक जिप्सी में तीन ड्राइविंग मोड्स

हाल ही में इस जिप्सी के इस इलेक्ट्रिक वर्जन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरानी जिप्सी के इंजन को बिना रिप्लेस किए इसमें इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ दी गई है। आरामदायक सफर के लिए इसके सस्पेंशन पहले से बेतहर किए गए हैं। इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स मिलने की उम्मीद है।

बिक्री बंद लेकिन कम नहीं हुई जिप्सी की दीवानगी

सोशल मीडिया पर वायरल सफेद और हरे रंग की इस इलेक्ट्रिक जिप्सी में हार्ड टॉप दिख रही है। बता दें कंपनी ने जिप्सी के प्रोडक्‍शन कुछ साल पहले आम लोगों के लिए बंद कर दिया था। यह एसयूवी अब केवल सेना के लिए बनाई जाती है। लेकिन इंडियन मार्केट में जिप्सी की दीवानगी कम नहीं हुई है। अकसर लोग सेना से नीलाम या फिर पुरानी जिप्सी को मॉडिफाई करवाके उसमें घूमते दिख जाते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ