3 महीने में दूसरी बार महंगी होंगी इस कंपनी की कारें, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे दाम, जानें डिटेल्स

नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी फैसला लें. क्योंकि ये कंपनी ने 1 जुलाई 2026 से अपनी कारों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. रुपये की कमजोरी और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत के चलते यह फैसला लिया गया है.

BMW

BMW खरीदने वालों को झटका! 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे दाम. (Image Credit-AI)

BMW Cars Price Hike: अगर आप नई BMW कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW ने भारत में अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी 1 जुलाई 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. ऐसे में ग्राहकों के पास मौजूदा कीमतों पर BMW खरीदने के लिए अब सिर्फ कुछ दिन का समय बचा है.

विज्ञापन

1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी BMW कारें

BMW ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 1 जुलाई 2026 से उसकी कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी. यह बढ़ोतरी कंपनी के लगभग सभी मॉडल्स पर लागू होगी. ऐसे में जो ग्राहक नई BMW खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए जून का महीना बचत का आखिरी मौका साबित हो सकता है.

विज्ञापन

कंपनी ने क्यों बढ़ाए दाम?

BMW के मुताबिक वैश्विक बाजार में जारी आर्थिक उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कमजोरी और लगातार बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत की वजह से कंपनी पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा है. इन बढ़ते खर्चों का असर अब कारों की कीमतों पर भी दिखाई देगा. कंपनी का कहना है कि प्रीमियम गुणवत्ता और सेवाएं बनाए रखने के लिए यह फैसला जरूरी हो गया था.

CEO ने क्या कहा?

BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह ब्रार ने कहा कि मौजूदा मैक्रोइकोनॉमिक परिस्थितियां, खासतौर पर रुपये की कमजोरी और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत, कंपनी के लिए चुनौती बन रही थीं. उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने का फैसला ग्राहकों को बेहतर इंजीनियरिंग और वर्ल्ड-क्लास सर्विस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है.

विज्ञापन

किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर?

कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी पूरे पोर्टफोलियो पर लागू की जाएगी. भारत में तैयार होने वाले मॉडल्स जैसे BMW 2 Series Gran Coupe, 3 Series, 5 Series, 7 Series, X1, X3, X5, X7 और इलेक्ट्रिक iX1 की कीमतें बढ़ेंगी. हालांकि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार बढ़ोतरी की दर अलग हो सकती है.

विज्ञापन

इम्पोर्टेड BMW कारें भी होंगी महंगी

सिर्फ भारत में बनने वाली कारें ही नहीं, बल्कि विदेशों से आयात की जाने वाली BMW की परफॉर्मेंस और लग्जरी कारें भी महंगी होने वाली हैं. इनमें M2 Coupe, M4 Competition, M5, XM और इलेक्ट्रिक i5 M60 जैसे मॉडल शामिल हैं. इन सभी गाड़ियों की कीमतों में भी 1 जुलाई से इजाफा देखने को मिलेगा.

2026 में दूसरी बार बढ़े दाम

गौर करने वाली बात यह है कि BMW ने इस साल दूसरी बार कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे पहले कंपनी ने 1 अप्रैल 2026 से भी अपने मॉडल्स की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी. उस समय भी इनपुट कॉस्ट और रुपये की कमजोरी को इसकी मुख्य वजह बताया गया था. यानी सिर्फ तीन महीने के भीतर दूसरी बार कीमत बढ़ने से लग्जरी कार खरीदने वालों को एक और झटका लगा है.

विज्ञापन

खरीदने का सही समय?

अगर आप BMW की किसी कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मौजूदा कीमतों का फायदा उठाने के लिए जून के अंत तक फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. 1 जुलाई के बाद वही कार आपको ज्यादा कीमत पर खरीदनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ