---विज्ञापन---

Green SM Driver Job 2026: इस विदेशी कंपनी की कैब चलाकर पाएं 40 हजार तक सैलरी, हफ्ते में छुट्टी भी! जानें ज्वाइनिंग प्रोसेस

How To Join Green SM: वियतनाम की कंपनी VinFast से जुड़ी Green SM भारत में इलेक्ट्रिक कैब सेवा शुरू कर चुकी है. कंपनी ड्राइवरों को 40 हजार रुपये तक सैलरी, हफ्ते में छुट्टी, ट्रेनिंग और बीमा जैसी सुविधाएं दे रही है. अगर आप भी इस कंपनी से जुड़ना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ज्वाइनिंग प्रक्रिया.

---विज्ञापन---

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में वियतनाम की कंपनी VinFast से जुड़ा Green SM अब भारत के कैब बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है. राजधानी दिल्ली में ऑल-इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने ड्राइवरों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खोल दिए हैं. इस बीच खास बात यह है कि यह सेवा पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारों पर आधारित होगी, जिससे यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल और किफायती यात्रा का विकल्प मिल सकेगा. ऐसे में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि Green SM में ड्राइवर कैसे बन सकते हैं और वहां काम करने पर कितनी कमाई हो सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

यह भी पढ़ें: 360° कैमरा या पार्किंग सेंसर, कार में कौन-सा फीचर ज्यादा जरूरी है? ज्यादातर लोग कर देते हैं ये गलती

---विज्ञापन---

सैलरी, सुविधाएं और नौकरी की शर्तें

Green SM से जुड़े ड्राइवरों के अनुसार कंपनी शुरुआती दौर में आकर्षक वेतन और कई अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान कर रही है. ड्राइवरों को हर महीने लगभग 35,000 से 40,000 रुपये तक की सैलरी का अवसर मिल सकता है, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वालों की कमाई इससे ज्यादा भी हो सकती है. कंपनी अपने ड्राइवरों को पेशेवर प्रशिक्षण देने के साथ-साथ ग्राहक सेवा के बेहतर तरीके भी सिखाती है. इसके अलावा दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ भी दिया जा रहा है. नियमित कैब सेवाओं की तुलना में यहां काम का ढांचा ज्यादा व्यवस्थित बताया जा रहा है, जिससे नौकरी में स्थिरता और सुरक्षा दोनों मिलती हैं.

10 घंटे की ड्यूटी, हफ्ते छुट्टी और प्रशिक्षण के साथ मिलती है कमाई

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी से जुड़े ड्राइवरों का कहना है कि यहां प्रतिदिन लगभग 10 घंटे की ड्यूटी निर्धारित की गई है. इसके बदले ड्राइवरों को नियमित भुगतान और सप्ताह में एक दिन की छुट्टी भी दी जाती है. नौकरी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ दिनों की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें वाहन संचालन, सुरक्षा नियम, मोबाइल ऐप का उपयोग और यात्रियों के साथ व्यवहार जैसी महत्वपूर्ण बातें सिखाई जाती हैं. ट्रेनिंग के दौरान कंपनी रोजाना 600 रुपये से 1,000 रुपये भत्ता भी देती है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है. कंपनी ड्राइवरों के लिए बीमा सुरक्षा की भी व्यवस्था कर रही है, जिससे दुर्घटना जैसी परिस्थितियों में वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके. साथ ही, ड्राइवर को गाड़ी देने से पहले कंपनी 20,000 रुपये सिक्योरिटी मनी भी लेती है. जिसमें से 5,000 रुपये तत्काल लिए जाते हैं और बाकी के 15,000 रुपये सैलेरी से काटी जाती है.

---विज्ञापन---

Green SM में ड्राइवर बनने के लिए ऐसे करें आवेदन

  • अगर आप Green SM के साथ ड्राइवर के रूप में जुड़ना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले कंपनी से संपर्क करें या भर्ती प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें.
  • इंटरव्यू में शामिल होकर अपनी योग्यता और अनुभव बताएं.
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड और वैध ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आवश्यक दस्तावेज जमा करें.
  • कंपनी द्वारा आयोजित ड्राइविंग टेस्ट में भाग लें और उसे सफलतापूर्वक पास करें.
  • चयन होने पर निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करें.
  • प्रशिक्षण के दौरान वाहन संचालन और ग्राहक सेवा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें.
  • मेडिकल जांच और आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें.
  • पुलिस वेरिफिकेशन के बाद आखिरी स्वीकृति प्राप्त करें.
  • आवश्यक सुरक्षा जमा राशि की प्रक्रिया पूरी करें.
  • सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आपको वाहन सौंप दिया जाएगा और आप अपनी नौकरी शुरू कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Electric Taxi Service: Uber-Ola को मिलेगी नई टक्कर! दिल्ली में 5 जून से शुरू होगी Green SM

First published on: Jun 05, 2026 07:43 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola