---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

1200KM रेंज और 3 ड्राइव मोड्स, BYD Seal U की भारत में एंट्री; जानिए बाकी से क्यों अलग है यह कार

क्या एक ऐसी कार संभव है जो EV की तरह चले, हाइब्रिड की तरह माइलेज दे और पेट्रोल कार की तरह लंबी दूरी तय कर सके? BYD ने भारत में अपनी नई DM-i Super Plug-in Hybrid टेक्नोलॉजी पेश कर दी है. जानिए यह तकनीक बाकी हाइब्रिड कारों से कितनी अलग है और कैसे 1200 किमी तक की रेंज का दावा करती है.

---विज्ञापन---

BYD Seal U: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और लंबी दूरी की चिंता अभी भी कई ग्राहकों को पूरी तरह EV अपनाने से रोकती है. इसी बीच चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी BYD ने भारत में अपनी नई DM-i Super Plug-in Hybrid EV टेक्नोलॉजी पेश की है. खास बात यह है कि यह सिस्टम सिर्फ एक सामान्य हाइब्रिड तकनीक नहीं है, बल्कि जरूरत के हिसाब से खुद तय करता है कि कार को इलेक्ट्रिक मोड में चलाना है, हाइब्रिड मोड में या इंजन की मदद लेनी है. यही वजह है कि यह तकनीक पारंपरिक पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से अलग नजर आती है.

भारत में पहली Plug-in Hybrid BYD कार होगी Seal U

BYD इस नई तकनीक के साथ भारत में अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार Seal U लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. अब तक कंपनी भारतीय बाजार में केवल इलेक्ट्रिक कारें बेच रही थी, लेकिन अब उसका फोकस हाइब्रिड सेगमेंट पर भी बढ़ता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस कार को साल 2026 के अंत तक लॉन्च कर सकती है.

---विज्ञापन---

बैटरी और इंजन दोनों का मिलेगा फायदा

DM-i Super Plug-in Hybrid सिस्टम में इलेक्ट्रिक मोटर, बैटरी और पेट्रोल इंजन तीनों का कॉम्बिनेशन मिलता है. इसमें 1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन, डुअल इलेक्ट्रिक मोटर और 18.3 kWh बैटरी पैक दिया गया है. इसका मकसद ज्यादातर समय कार को इलेक्ट्रिक मोड में चलाना है, ताकि ईंधन की खपत कम हो और ड्राइविंग अनुभव बेहतर बने.

Photo-BYD

तकनीक की सबसे बड़ी खासियत

अधिकांश हाइब्रिड कारों में ड्राइवर को अलग-अलग ड्राइव मोड चुनने पड़ते हैं, लेकिन BYD की नई तकनीक खुद तय करती है कि किस स्थिति में कौन-सा मोड सबसे बेहतर रहेगा. इससे ड्राइवर को किसी तरह की अतिरिक्त सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती और कार हमेशा सबसे ज्यादा दक्षता के साथ चलती है.

---विज्ञापन---

इन 3 मोड्स में चलेगी गाड़ी

EV Mode में पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार की तरह चलेगी

जब बैटरी पूरी तरह चार्ज होगी, तब कार EV Mode में काम करेगी. इस दौरान वाहन केवल बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर की मदद से चलेगा. कंपनी के अनुसार, कार लगभग 70 किलोमीटर तक बिना पेट्रोल खर्च किए केवल इलेक्ट्रिक पावर पर चल सकती है.

Series Hybrid Mode में इंजन बनेगा जनरेटर

Series Hybrid Mode इस तकनीक का सबसे दिलचस्प हिस्सा है. इस मोड में पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को पावर नहीं देता. इंजन केवल जनरेटर की तरह काम करता है और बैटरी को चार्ज करता रहता है. वहीं इलेक्ट्रिक मोटर वाहन को आगे बढ़ाने का काम करती है. इससे ड्राइविंग अनुभव लगभग एक इलेक्ट्रिक कार जैसा महसूस होता है.

---विज्ञापन---

Parallel Hybrid Mode में बढ़ जाती है ताकत

जब कार पर ज्यादा लोड होता है या तेज रफ्तार की जरूरत पड़ती है, तब सिस्टम Parallel Hybrid Mode में शिफ्ट हो जाता है. इस स्थिति में इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों मिलकर वाहन को पावर देते हैं. इससे बेहतर पिकअप और मजबूत परफॉर्मेंस मिलती है.

Photo-BYD

बिना किसी झंझट के अपने आप बदलते हैं मोड

BYD का दावा है कि यह सिस्टम EV Mode, Series Hybrid Mode और Parallel Hybrid Mode के बीच अपने आप स्विच करता है. ड्राइवर को मैन्युअली कोई मोड बदलने की जरूरत नहीं पड़ती. सड़क की स्थिति, स्पीड, बैटरी लेवल और पावर की जरूरत के आधार पर सिस्टम खुद फैसला लेता है.

---विज्ञापन---

एक बार फुल चार्ज और फुल टैंक में लंबी रेंज

कंपनी के मुताबिक, यह तकनीक फुल चार्ज और फुल फ्यूल टैंक के साथ करीब 1200 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए यह बड़ी राहत साबित हो सकती है. BYD का दावा है कि DM-i तकनीक से लैस वाहन केवल 4.8 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकते हैं. यानी यह सिस्टम फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में भी काफी मजबूत माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- क्या डिजिलॉकर में मौजूद ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह वैध है? चालान से बचने के लिए जान लें ये नियम

---विज्ञापन---

1.5 लीटर Xiaoyun इंजन

इस पूरी तकनीक का मुख्य आधार BYD का 1.5 लीटर Xiaoyun पेट्रोल इंजन है. कंपनी का दावा है कि इसकी थर्मल एफिशिएंसी 43.04 प्रतिशत तक है, जो इसे दुनिया के सबसे कुशल इंजन विकल्पों में शामिल करती है.

BYD के अनुसार, DM-i तकनीक से लैस वाहन 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 5.5 सेकंड से भी कम समय में पकड़ सकते हैं. यानी यह सिस्टम सिर्फ माइलेज पर ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस पर भी बराबर फोकस करता है.

---विज्ञापन---

इलेक्ट्रिक कार जैसा मिलेगा स्मूथ अनुभव

कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम बेहद कम शोर के साथ काम करता है. ड्राइविंग के दौरान केबिन में कम आवाज सुनाई देती है और वाहन का संचालन काफी स्मूथ महसूस होता है, ठीक एक शुद्ध इलेक्ट्रिक कार की तरह.

V2L फीचर भी करेगा कमाल

इस तकनीक में Vehicle-to-Load (V2L) फीचर भी दिया गया है. इसकी मदद से कार में मौजूद ऊर्जा का उपयोग बाहरी इलेक्ट्रिक उपकरणों को चलाने के लिए किया जा सकता है. यानी जरूरत पड़ने पर कार एक मोबाइल पावर स्टेशन की तरह भी काम कर सकती है.

---विज्ञापन---

ब्लेड बैटरी से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

DM-i सिस्टम को BYD की लोकप्रिय Blade Battery का सपोर्ट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सुरक्षा, टिकाऊपन और दक्षता के मामले में बेहतर प्रदर्शन करती है. यही वजह है कि इसे सभी DM-i मॉडल्स में इस्तेमाल किया जाएगा.

बाकी कारों से कैसे अलग है BYD की नई तकनीक?

जहां सामान्य पेट्रोल कारें केवल इंजन पर निर्भर होती हैं, इलेक्ट्रिक कारें पूरी तरह बैटरी पर चलती हैं और पारंपरिक हाइब्रिड कारें सीमित इलेक्ट्रिक सहायता देती हैं, वहीं BYD का DM-i सिस्टम तीनों तकनीकों का मिश्रण है. यह जरूरत के अनुसार EV, Series Hybrid और Parallel Hybrid मोड में काम करता है. यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो इसे मौजूदा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों से अलग बनाती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या कार पर पेड़ गिरने से हुए नुकसान पर मिलता है इंश्योरेंस का पैसा? जानें क्या कहता है नियम

First published on: Jun 10, 2026 09:11 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola