---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Tata Sierra EV की लॉन्च डेट आई सामने, इस दिन होगी एंट्री, जानिए क्या होगा खास?

Tata Motors की मोस्ट अवेटेड Sierra EV आखिरकार भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है. 500KM तक की रेंज, प्रीमियम फीचर्स और दमदार डिजाइन के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV Creta Electric समेत कई बड़े प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दे सकती है. लॉन्च से पहले जानिए इसके फीचर्स, संभावित कीमत और रेंज से जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

---विज्ञापन---

Tata Sierra EV Launch Date: भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और अब Tata Motors अपनी सबसे चर्चित SUV में से एक Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. लंबे समय से चर्चा में बनी Tata Sierra EV की लॉन्चिंग अब बेहद करीब मानी जा रही है. कंपनी इसे जून 2026 में भारतीय बाजार में पेश कर सकती है. शानदार डिजाइन, लंबी ड्राइविंग रेंज और प्रीमियम फीचर्स के दम पर यह SUV लॉन्च से पहले ही लोगों का ध्यान खींच रही है.

जून में हो सकती है Tata Sierra EV की लॉन्चिंग

Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप को मजबूत करने में जुटी हुई है. AUTO PUNDITZ की रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Sierra EV को 30 जून 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद इसकी डिलीवरी शुरू होने की भी उम्मीद है. यह SUV कंपनी की EV रेंज में Curvv EV और Harrier EV के बीच अपनी जगह बनाएगी.

---विज्ञापन---

इन इलेक्ट्रिक SUV से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में आने के बाद Tata Sierra EV का मुकाबला कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV से होगा. इसमें Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV, Maruti e Vitara, Toyota Urban Cruiser Ebella और VinFast VF6 जैसे मॉडल शामिल होंगे. ऐसे में इस सेगमेंट में रेंज, फीचर्स और कीमत सबसे अहम भूमिका निभाने वाले हैं.

डिजाइन में दिखेगा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक

डिजाइन की बात करें तो Sierra EV का ओवरऑल सिल्हूट इसके पेट्रोल-डीजल मॉडल जैसा ही रहने की संभावना है, लेकिन इसमें EV-विशेष डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे. फ्रंट में क्लोज्ड बॉडी-कलर्ड ग्रिल, कनेक्टेड LED लाइट बार और स्प्लिट हेडलैंप सेटअप दिया जा सकता है. इसके अलावा LED फॉग लैंप और कॉर्नरिंग लाइट्स भी मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

SUV के पिछले हिस्से में फुल-विड्थ LED लाइट बार और स्लीक टेललैंप दिए जा सकते हैं. इसके साथ रूफ-माउंटेड स्पॉइलर, रियर डिफॉगर और इंटीग्रेटेड रियर वाइपर जैसे फीचर्स इसके प्रीमियम लुक को और बेहतर बनाएंगे.

केबिन में मिलेगी बड़ी स्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि Tata Sierra EV के केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. इसमें करीब 12.3 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है. साथ ही 10.25 इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने को मिलेगा. टॉप वेरिएंट में ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट मिलने की संभावना जताई जा रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मैनुअल या ऑटोमैटिक, कार खरीदने से पहले जान लें कौन-सी है आपके लिए बेस्ट

फीचर्स के मामले में होगी पूरी तरह प्रीमियम

Tata Sierra EV में कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसमें 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ड्राइव सेलेक्टर और मल्टीपल ड्राइव मोड्स शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम विद Dolby Atmos, वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

बैटरी और रेंज को लेकर क्या है उम्मीद?

कंपनी ने अभी तक बैटरी पैक की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Sierra EV में 55kWh और 65kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं. कुछ बड़े बैटरी पैक Harrier EV से भी लिए जा सकते हैं. एक बार फुल चार्ज होने पर यह SUV करीब 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकती है.

लॉन्च से पहले बढ़ी उत्सुकता

Tata Sierra EV उन ग्राहकों के लिए एक बड़ा विकल्प बन सकती है जो लंबी रेंज, आधुनिक तकनीक और प्रीमियम फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं. अगर कंपनी इसे प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च करती है तो यह भारतीय EV बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी बनकर उभर सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- सेफ्टी में फेल हुई ये कॉम्पेक्ट फैमिली कार, Global NCAP टेस्ट में मिला सिर्फ 1 स्टार

First published on: Jun 11, 2026 04:40 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola