23 KMPH की माइलेज, 318 L का बूट स्पेस, Maruti की इस कार ने बिक्री में बनाया रिकॉर्ड, लेने के लिए देने होंगे महज 14241 रुपये

Maruti Baleno

फाइल फोटो

विज्ञापन

Maruti: इंडियन मार्केट में Maruti Suzuki की कारें अपना अलग क्रेज रखती हैं। इसी कड़ी में Maruti Suzuki Baleno ने फरवरी 2023 बिक्री में रिकॉर्ड बनाया है। यह इंडिया की बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। फरवरी में Baleno के कुल 18,592 यूनिट्स बिके। इसके बाद Maruti Swift और फिर Maruti Suzuki Alto का नंबर है। हाल ही में लॉन्च हुए इसके नए वर्जन के बाद यह लोगों की चहेती नंबर एक कार बन गई है।

सेफ्टी और पावर में धांसू कार 

कार में 1197 cc का इंजन दिया जा रहा है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। Maruti की यह कार 88.5 Bhp तक पावर जेनरेट करती है और इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग, ADAS सिस्टम है जो स्पीड अधिक होने, कार से अधिक नजदीक किसी के होने पर अलर्ट जारी करती है।

विज्ञापन

maruti suzuki baleno

और पढ़िए – Ola के इन EV Scooter पर 4 हजार रुपये तक की छूट, मार लो ‘मोर्चा’, बस तीन दिन है यह ऑफर

23 KMPH की माइलेज और कीमत बस इतनी सी

Maruti की यह कार 23 KMPH की माइलेज देती है। इसमें 318 L का बड़ा बूट स्पेस है। cardekho वेबसाइट के मुताबिक 1 लाख की डाउन पेमेंट करने पर प्रतिमाह 14,241 रुपये की आसान किस्तों पर इसे लिया जा सकता है। बाकी की रकम 5 साल में 9.8 फीसदी ब्याज दर पर देने की सुविधा है। यह शुरूआती कीमत 6.56 लाख रुपये एक्स शोरुम कीमत पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ