Maruti ने बना दी Innova, Fortuner के टक्कर की SUV, कीमत आधी और मजा पूरा, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

maruti suzuki xl7
Edited By Amit Kasana

maruti suzuki xl7
Maruti Suzuki: मारुति अपनी किफायती कारों के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी 7 Seater MPV XL7 कार लॉन्च कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह कार मार्केट में Innova और Fortuner को टक्कर देने के लिए बनाई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडोनेशिया के एक प्राइवेट इवेंट में इस कार की जानकारी लीक हुई हैं। फिलहाल Maruti इंडिया में इसे कब लॉन्च करेगी और इसकी कीमत क्या होगी इसका खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। Maruti Suzuki XL7 में शार्प हेडलैंप्स और LED लाइट दी गई हैं। इसमें ब्लैक ग्रिल हैं। इसमें डुअल-स्पोक 16 इंच के अलॉय व्हील्स हैं।

maruti suzuki xl7
कार में डुअल टोन के साथ 1.5-litre K15B माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाने का अनुमान है। यह इंजन 6000rpm पर 104hp की पावर और 4,400rpm पर 138Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कार्बन फाइबर डैशबोर्ड ट्रिम, फ्रंट और सेकेंड रो के लिए चार्जिंग होगा। इसकी शुरूआती कीमत 12 लाख एक्स शोरुम होगी और यह 19 KMPH माइलेज देगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: