Mahindra Thar 3-Door Facelift: महिंद्रा थार 3-डोर भारत की पॉपुलर एसयूवी है। बिक्री के मामले में यह ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। हालांकि 5 डोर थार के आने से इसकी बिक्री पर असर पड़ा है। फिलहाल 3-डोर थार टेस्टिंग के दोरान नजर आई है। गाड़ी का काफी हिस्सा ढका हुआ था। टेस्टिंग वाले मॉडल को देखकर लगता है कि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाले। लेकिन सोर्स के मुताबिक गाड़ी के बाहर लुक से लेकर इंटीरियर तक में नयापन देखने को मिलने वाला है। आइये जानते हैं नई थार के बारे में…
यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak 3001: आ गया बजाज का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 127km की मिलेगी रेंज
मिल सकते हैं थार रॉक्स वाले फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक थार 3-डोर में कुछ फिर थार रॉक्स से लिए जा सकते हैं। इस गाड़ी में सॉफ्टवेयर अपग्रेड, नए ट्रिम टेक्सचर और हार्डवेयर एडिशन के रूप में शामिल किये जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। गाड़ी की सीटों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इस गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट पर सनरूफ की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस गाड़ी में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग सुविधा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 150km की रेंज, 65 हजार कीमत, फैमिली के लिए आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो नये मॉडल में 1.5L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिल सकता है जो 117 bhp और 300 Nm पैदा करता है, जबकि इसे 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ भी लाया जा सकता है। यह इंजन 150bhp अधिकतम पावर और 320 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। महिंद्रा थार 3-डोर फेसलिफ्ट को इस साल के अंत से पहले या साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। नए मॉडल की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Bullet 350 को खरीदना हुआ महंगा, केवल इस वेरिएंट की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines