150km की रेंज, 65 हजार कीमत, फैमिली के लिए आया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ज़ेलियो ई-मोबिलिटी (ZELIO E Mobility) ने अपने लोकप्रिय लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लीजेंडर (Legender) का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में पेश किया है। यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस नए मॉडल में बेहतर डिजाइन, नए फीचर्स और नए कलर्स के ऑप्शन दिए हैं।

ZELIO

भारत में एक तरफ हाई स्पीड इलेक्ट्रिक लॉन्च हो रहे हैं वहीं कुछ EV कंपनियां लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। क्योंकि मार्केट काफी बड़ा है और यहां हर ग्राहक के लिए कुछ ना कुछ है। हर जरूरत और बजट के हिसाब से स्कूटर अब उपलब्ध हैं। ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए  इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ज़ेलियो ई-मोबिलिटी (ZELIO E Mobility) ने अपने लोकप्रिय लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर लीजेंडर (Legender) का नया फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में पेश किया है। यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस नए मॉडल में बेहतर डिजाइन, नए फीचर्स और नए कलर्स के ऑप्शन दिए हैं। कंपनी का दावा है नया स्कूटर किफायती राइड का एक्सपीरियंस देगा।

Legender स्कूटर के तीन अलग-अलग वेरिएंट्स उपलब्ध है, आइये नजर डालते हैं इसकी कीमत पर

1) लिथियम-आयन बैटरी वैरिएंट (Lithium-Ion Battery Variants)

60V/30A – कीमत: ₹75,000

74V/32A – कीमत: ₹79,000

2) जेल बैटरी वेरिएंट (Gel Battery Variant)

32AH – कीमत: ₹65,000

बैटरी और रेंज

नए फेसलिफ्टेड Legender स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज में 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। यह स्कूटर शहरों में सस्ती और किफायती यात्रा के लिए अच्छा ऑप्शन  है। इसमें 60/72V का हाई-पावर BLDC मोटर दिया गया है और यह एक बार चार्ज करने पर सिर्फ 1.5 यूनिट बिजली की खपत करता है। इसका कुल वजन 98 किलोग्राम है, और यह 150 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है।

यह स्कूटर 170mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है।  इसे राइड करना काफी इजी है। इस स्कूटर में  लिथियम-आयन बैटरी मिलती है और यह  4 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। जबकि जेल बैटरी वेरिएंट 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। यह स्कूटर तीन नए कलर में उपलब्ध है- रस्टी ऑरेंज, ग्लॉसी ग्रीन और ग्लॉसी ग्रे कलर में मिलेगा।

इस स्कूटर के लांचिंग पर ZELIO E Mobility के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर कुनाल आर्य ने कहा, इस नए फेसलिफ्ट स्कूटर के साथ के साथ हमने शहरों में रोजाना के सफर को और भी बेहतर बनाने की कोशिश की है’ Legender हमारे पोर्टफोलियो में हमेशा से भरोसेमंद परफॉर्मेंस, स्टाइल और दमदार चलने वाले स्कूटर है

नया Legender स्कूटर अब पहले से भी ज्यादा स्मार्ट बन गया है। इसमें ऐसे कई फीचर्स जोड़े गए हैं जो राइडर की सुरक्षा, आराम और रोजाना की सुविधा को और बेहतर बनाते हैं। इसमें आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, 12 इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे ड्यूल स्प्रिंग-लोडेड सस्पेंशन दिया गया है जिससे खराब सड़कों पर भी कम्फर्टेबल राइड मिलती है।

स्टाइलिश LED हेडलैम्प, टेललैम्प और इंडिकेटर भी इसमें दिए हैं। इसमें डिजिटल डैशबोर्ड मिलता है जो सभी जरूरी जानकारी देता है। इसके अलावा इसमें कीलेस एंट्री, मोबाइल चार्जिंग, एंटी-थेफ्ट डिटेक्शन, प्रॉक्सिमिटी लॉक-अनलॉक, पार्क असिस्ट, फॉलो-मी-होम लाइट्स, SOS अलर्ट्स, क्रैश और फॉल डिटेक्शन और व्हीकल डायग्नोस्टिक सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ