हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धुंध में अपने व्हीकल के टायरों की सेहत का रखें ख्याल, यह होगा फायदा

Tyre care tips winter details in hindi: नए टायर 50000 km तक चलते हैं। इसके अलावा आपके ड्राइव करने के स्टाइल पर भी यह डिपेंड करता है की टायर कितना चले।

विज्ञापन
file photo photo credit google

Tyre care tips winter details in hindi: सर्दियों में हमें अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना पड़ता है वरना हमारे बीमार होने का खतरा रहता है। इसी तरह ठंड के मौसम में हमें अपनी कार, बाइक और अन्य वाहनों के टायरों का ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, टायर ही वह पहला पुर्जा है जो ग्राउंड में टच होता है। अगर टायर पुराने हो गए हों, घिस गए हों तो रोड एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है।

50000 km चलते हैं टायर

जानकारों के अनुसार खासकर धुंध में हमें अपने टायरों की जांच करके घर से निकलना चाहिए। अगर चलाते हुए किसी भी एक तरफ कार भाग रही हो तो हो सकता है उस तरफ के टायर में बारीक पंचर या उसमें हवा कम हो। कई बार car alignment सही नहीं होने पर भी ऐसा होता है। अमूमन नए टायर 50 हजार किलोमीटर तक चलते हैं। इसके अलावा आपके ड्राइव करने के स्टाइल पर भी यह डिपेंड करता है कि वाहन के टायर कितनी जल्दी खराब होंगे। वाहन के लंबे समय तक खड़े रहने और उसके नहीं चलने की सूरत में टायरों में दरारें आ जाती हैं, जो चलते हुए खतरनाक हो सकती हैं।

कोहरे में फिसलने का खतरा अधिक

कोहरे में जब सड़क गीली हो तो हमेशा मानकों के अनुसार गति में ही वाहन चलाएं। हमेशा अपनी लेन में वाहन चलाएं। जल्दी-जल्दी रेस बढ़ाने या ओवरटेक करने से बचना चाहिए। कार में हवा का प्रेशर सही रखें। हवा कम होने से सड़क पर गर्म होकर टायर फटने का खतरा रहता है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Tyre care tips

उस नंबर के टायर खरीदें जो कंपनी ने आपके वाहन में दिए हों

कई बार ऑनलाइन सस्ते टायर या ऑफर दिए जाते हैं, हमेशा कंपनी के टायर खरीदें। कई बार पुराने टायरों को रिपेयर कर ऑनलाइन सस्ते दामों पर बेचा जाता है। टायर में हवा सही होने से वाहन की माइलेज इम्प्रूव होती है। घिसे हुए टायर होने, हवा कम होने पर चलते हुए व्हीकल के इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। जिससे माइलेज कम होती है और इंजन के अन्य पार्ट्स भी खराब होने का  डर रहता है। इसके अलावा हमेशा उसी नंबर के टायर खरीदें जो कंपनी ने आपके वाहन में दिए हों। टायरों के साइज चेंज करने से बॉडी वेट और माइलेज बिगड़ जाती है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Tyre care tips

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola