---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Honda का बड़ा खेल, ले आया Royal Enfield Classic 350 के टक्कर की नई बाइक

Honda Hness CB350 में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। होंडा की इस धाकड़ बाइक में 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन मिलते हैं।

---विज्ञापन---

Honda Hness CB350 teases: होंडा ने अपनी नई बाइक की झलक पेश की है। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो से मोटरसाइकिल लवर्स की धड़कनें बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे Royal Enfield Classic 350 के टक्कर की बाइक बताया जा रहा है। होंडा द्वारा जारी वीडियो में राइडर्स के लिए स्प्लिट सीटें दिखाई पड़ रही हैं, यह सीटें लॉन्य रूट पर आरामदायक सफर देती हैं।

---विज्ञापन---

बाइक में सिंगल-पीस हैंडलबार

होंडा की इस नई बाइक में सिंगल-पीस हैंडलबार और गोल मिरर दिखाई पड़ रहा है। अनुमान जताया जा रहा है कि यह कंपनी की धाकड़ Honda Hness CB350 का अपडेट वर्जन होगा। यह रेट्रो लुक बाइक है, जिसमें पावरफुल इंजन मिलने की उम्मीद है। नई बाइक में पुरानी के मुकाबले शॉर्प नोज और अट्रैक्टिव हेडलाइट मिलेंगी। इसके एलईडी लाइट दी जा सकती है। इससे पहले कंपनी ने इसका लिगेसी एडिशन लॉन्च किया था।

---विज्ञापन---

बाइक में 35 kmpl की माइलेज

फिलहाल बाजार में मौजूद Honda Hness CB350 की बात करें तो इसमें 348.36 cc का पावरफुल इंजन मिलता है। यह बाइक बाजार में Royal Enfield Hunter 350 और Jawa 42 से मुकाबला करती है। बाइक में 35 kmpl की माइलेज निकलती है। इस स्टाइलिश बाइक में 19 इंच का फ्रंट और 18 इंच का रियर व्हील मिलता है। इसमें अलॉय व्हील ऑफर किए जाते हैं।

---विज्ञापन---

बाइक में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक

इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह बाइक 181 kg वजन की है। होंडा की इस धाकड़ बाइक में 4 वेरिएंट और 11 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह बाइक दमदार इंजन के साथ 20.78 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक में 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलते हैं। बाइक की सीट हाइट 800 mm की है। यह बाइक शुरुआती कीमत 2.09 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेक्रिंग सिस्टम मिलता है।

First published on: Nov 15, 2023 06:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola