Diesel या Petrol car  आपके लिए किस Fuel की कार रहेगी बेहतर, जानें कंपैरिजन

CNG vs petrol vs diesel cars details in hindi: सीएनजी की गाड़ियों में बूट स्पेस कम मिलता है। पेट्रोल कार हाई पिकअप देती है जबकि डीजल कार की उम्र कम होती है।

CNG vs petrol vs diesel cars details in hindi

CNG, petrol और diesel कारों में क्या है अंतर

विज्ञापन

CNG vs petrol vs diesel cars details in hindi: कार हर घर की जरूरत है, जब कभी एक फैमिली कार लेने के बारे में सोचती है तो सीएनजी कार लें, जो ज्यादा माइलेज देगी या पेट्रोल और डीजल में से कोई कार लेना सही रहेगा (CNG vs petrol vs diesel cars) इस पर चर्चा होती है। इस खबर में हम आपकी यह कंफ्यूजन दूर करने के लिए इन तीनों तरह की गाड़ियों के फायदे और नुकसान बताते हैं।

कम्फर्ट और परफॉमेंस

पेट्रोल की कार में बेहतर परफॉमेंस होता है। यह डीजल और सीएनजी इंजन से अच्छा पिकअप देती है। इसी तरह डीजल कार initial acceleration में तो धीरे लगती है लेकिन लॉन्ग रूट में हाई परफॉमेंस देती है। वहीं, डीजल और पेट्रोल कार के मुकाबले सीएनजी कार में कम पावर और टॉर्क जनरेट होता है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें CNG vs petrol vs diesel cars 

बूट स्पेस और माइलेज

पेट्रोल और डीजल की कार में सफिशिएंट बूट स्पेस मिलता है। लेकिन अगर आपकी बड़ी फैमिली है या आप कार में अधिक सामान लेकर सफर करते हैं तो सीएनजी में आपको बूट स्पेस कम मिलेगा। बूट स्पेस में गैस सिलेंडर लगे होने के चलते CNG Cars में सामान रखने में परेशानी होती है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल कार में डीजल और सीएनजी कार के मुकाबले कम माइलेज निकलती है। डीजल कार में पेट्रोल से ज्यादा और सीएनजी से कम माइलेज मिलती है। सीएनजी कार में पेट्रोल और डीजल दोनों से ज्यादा माइलेज ऑफर होती है।

मेंटेनेंस कॉस्ट और फ्यूल अवेलेबिलिटी

पेट्रोल और डीजल पंप आसानी से किसी भी शहर या जिले में मिल जाते हैं। जबकि मेट्रो सिटी को छोड़ दें तो सीएनजी पंप की संख्या कम है, यह पेट्रोल पंप के मुकाबले आपके घर या ऑफिस से दूरी पर मिलेंगे। पेट्रोल कार डीजल और सीएनजी के मुकाबले सस्ती होती हैं। डीजल कार पेट्रोल और सीएनजी गाड़ियों से महंगी होती हैं। जबकि सीएनजी कारों की बात करें तो यह गाड़ियों पेट्रोल कार से महंगी लेकिन डीजल गाड़ियाें से कम कीमत में मिलती हैं। जानकारों की मानें तो पेट्रोल कार की मेंटेनेंस कॉस्ट सीएनजी से ज्यादा और डीजल गाड़ियों से कम होती है। सीएनजी गाड़ियों की मेंटेनेंस पेट्रोल और डीजल कारों से अधिक होती है। डीजल कार की मेंटेनेंस हाई होती है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें CNG vs petrol vs diesel cars 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ