सर्दी में फॉलो करें कार मेंटेनेंस के यह आसान टिप्स, कभी नहीं होंगे ऑफिस पहुंचने में लेट

Car start problem in winter : सर्दियों में बार-बार सेल्फ न लगाएं। ऐसी सूरत में पहले कुछ छोटे-छोटे सेल्फ देकर फिर लंबा सेल्फ दे और झटके से कार को स्टार्ट करने की कोशिश करें।

car start problem in winter

car start problem in winter

विज्ञापन

Car start problem in winter: सर्दियों का मौसम केवल बॉडी के लिए ही एक्सट्रा केयर नहीं मांगता, हमारी कार को भी इस ठंड से बचाने की जरूरत है। अकसर हमने देखा है की सुबह जब हम अपनी कार स्टार्ट करते हैं तो वह जल्दी से स्टार्ट नहीं होती। स्टार्ट होने के लिए कई सेल्फ मारने पड़ते हैं। आइए आपको सर्दियों में आपकी प्यारी कार के मेंटेनेंस के बारे में कुछ टिप्स बताते हैं। सर्दियों में हमें अपनी कार की समय से सर्विस करवानी चाहिए, जिससे सड़क चलते हमें कहीं कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़े।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें कार केयर टिप्स

विज्ञापन

चाबी लगाने के बाद कुछ सेकंड रुकें

दरअसल, ठंड में कार का इंजन ऑयल ठंडा या कहें गाढ़ा पड़ जाता है, कई घंटे तक रोटेशन नहीं मिलने पर यह जल्दी से करंट नहीं देता। ठंड के मौसम में हमें अपनी कारों को खुले में खड़ा करने से बचना चाहिए। हमें किसी शेड, छत आदि के नीचे कार को पार्क करना चाहिए। अगर खुली पार्किंग में कार खड़ी करते हैं तो उसे रात में किसी कवर से ढक दें। इसके अलावा इग्निशन में चाबी लगाने के बाद कभी भी तुरंत उसे इंजन शुरू करने के लिए न घुमाएं। कार में चाबी लगाने के बाद कुछ सेकंड रुकें, जिसके बाद कार स्टार्ट करने के लिए सेल्फ लगाएं।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर जानें कार केयर टिप्स

हो जाता है पिस्टन स्लो

सुबह अगर कार स्टार्ट करने में परेशानी आ रही है तो बार-बार सेल्फ न लगाएं। ऐसी सूरत में पहले कुछ छोटे-छोटे सेल्फ देकर फिर लंबा सेल्फ दे झटके से कार को स्टार्ट करने की कोशिश करें। इस सब के बाद भी अगर कार स्टार्ट नहीं हो तो समझ जाएं उसकी बैटरी डाउन है या फिर खराब हो गई है। सर्विस सेंटर दूर होने पर कई बार धक्का मारकर कार स्टार्ट करना भी एक उपाय हो सकता है। मथुरा रोड एक नामी कंपनी में काम करने वाले सर्विस मैनेजर अभिषेक राजपूत के अनुसार कई बार रातभर ठंड में कार खड़ी रहने पर पेट्रोल का combustion नहीं आता है। ठंड के चलते ऑयल गाढ़ा हो जाता है जिससे पिस्टन स्लो चलता है। ऐसे में तापमान सामान्य होने तक रुकें। कार के शीशे आदि खोल दें और थोड़ी देर में फिर कोशिश करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ