---विज्ञापन---

ऑटो

Best Selling SUVs April 2026: अप्रैल में इन 5 SUVs ने मचाया धमाल, Tata Punch बनी नंबर-1 पसंद, देखें पूरी लिस्ट

Best selling SUVs in India April 2026: अप्रैल के महीने में कौस सी SUVs कार सबसे ज्यादा बिकी है, इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है. यह लिस्ट बताती है कि लोगों ने किस कार के फीचर्स, सर्विस आदि को ध्यान में रखकर पैसा लगाया है. अगर आप भी कार SUVs कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह लिस्ट जरूर देखें.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: May 9, 2026 18:24
Best selling SUVs in India April 2026

आज के समय में भारतीय ग्राहक ऐसी कार चाहते हैं जो स्टाइलिश होने के साथ सुरक्षित, आरामदायक और बजट फ्रेंडली भी हो. यही वजह है कि SUV सेगमेंट मार्केट में लगातार तेजी से बढ़ रहा है. अप्रैल 2026 की बिक्री रिपोर्ट में भी यही देखने को मिला, जहां टाटा, मारुति, हुंडई और महिंद्रा जैसी कंपनियों की SUVs ने शानदार प्रदर्शन किया. खास बात यह रही कि इस बार Tata Punch ने सबसे ज्यादा बिक्री के साथ नंबर-1 पोजिशन हासिल की, वहीं कई और कार भी पीछे नहीं रही, आइए जानते हैं अप्रैल 2026 की टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs कौन सी रही.

यह भी पढ़ें: ₹10 लाख में कौन सी CNG कार है सबसे बेस्ट? Tata, Maruti या Hyundai; देखें टॉप 5 दमदार

---विज्ञापन---

Tata Punch बनी अप्रैल की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

टाटा पंच अप्रैल 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही. कंपनी ने इस SUV की 19,107 यूनिट्स की बिक्री की, जिससे पता चलता है कि इस कार और कंपनी पर लोगों को कितना ज्यादा भरोसा जताया है. बता दें कि, हाल ही में Punch और Punch EV को अपडेट किया गया था, जिससे इसकी डिमांड और बढ़ गई. ग्राहकों को इस कार में कम कीमत पर शानदार सेफ्टी, अच्छा केबिन स्पेस, और कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं, जिस कारण लोगों इस कार की तरफ बाकि कारों से ज्यादा आकर्षित हुए.

Maruti Fronx

मारुति सुजुकी की कार इस बार सबसे ज्यादा बिकी है, ऐसे में मारुति की SUVs सेगमेंट की फ्रॉन्क्स भी पीछे नहीं रही. इस कार ने अप्रैल महीने में 18,829 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी पोजिशन हासिल की है. लॉन्च के बाद से ही यह SUV अपने आकर्षक डिजाइन और शानदार माइलेज की वजह से ग्राहकों को पसंद आ रही है. इसके अलावा कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण भी ये कार एक बेहतरीन विकल्प बनती है, शहर और हाईवे दोनों जगह यह SUV अच्छा अनुभव देती है.

---विज्ञापन---

Tata Nexon

टाटा नेक्सॉन लंबे समय से भारतीय बाजार में सबसे भरोसेमंद SUVs में गिनी जाती है. अप्रैल 2026 में इसकी 18,126 यूनिट्स बिकीं और यह तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs रही. सेफ्टी फीचर्स, दमदार बिल्ड क्वालिटी और पेट्रोल, डीजल, CNG व EV जैसे कई विकल्प इसे खास बनाते हैं, जो ग्राहक सुरक्षा और फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं, उनके बीच Nexon की लोकप्रियता लगातार बनी हुई है.

Hyundai Creta और Mahindra Scorpio की भी शानदार बिक्री

हुंडई क्रेटा ने अप्रैल 2026 में 15,291 यूनिट्स की बिक्री के साथ चौथा स्थान हासिल किया. प्रीमियम डिजाइन, फीचर लोडेड केबिन और दमदार इंजन इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं.

---विज्ञापन---

वहीं महिंद्रा स्कॉर्पियो ने Scorpio Classic और Scorpio N की कुल 14,719 यूनिट्स बेचकर पांचवां स्थान हासिल किया. अपने मजबूत रोड प्रेजेंस, पावरफुल इंजन और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से स्कॉर्पियो आज भी भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है.

अप्रैल 2026 की बिक्री रिपोर्ट साफ दिखाती है कि भारतीय ग्राहक अब ऐसी SUVs पसंद कर रहे हैं जो स्टाइल, सेफ्टी, माइलेज और फीचर्स का शानदार संतुलन देती हों. यही वजह है कि एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम SUV तक हर सेगमेंट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अप्रैल 2026 में इन कारों ने मचाया धमाल! Maruti, Tata या किसी और ने मारी बाजी? देखें

First published on: May 09, 2026 06:23 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.