गाड़ी की चाबी एल्युमिनियम फॉयल में क्यों लपेट रहे लोग? हैरान कर देगी वजह, जान गए तो आप भी करेंगे ये ट्रिक

Aluminum Foil For Car Keys: अमेरिका में गाड़ी चोरी करने का चोरों ने हाईटेक तरीका अपना लिया है, वह न तो चाबी छीनते हैं और न ही घर में घुसकर चाबी चोरी करते हैं. वह एक खास डिवाइस की मदद से कार के दरवाजे को खोल देते हैं और ले जाते हैं.

Protecting Car Keys From Hackers

कार को चोरी होने से कैसे बचाएं? (Image: AI)

Car Chori Rokne Ka Aasan Tarika: आजकल कार चोरी के तरीके पहले से काफी स्मार्ट हो गए हैं. पहले जहां चोर ताले तोड़कर गाड़ी चुराते थे, वहीं अब नई तकनीक का इस्तेमाल करके बिना किसी निशान के कार गायब कर दी जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ एक साल में अमेरिका में लाखों कार चोरी के मामले सामने आए हैं, जिससे साफ है कि खतरा तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में कार मालिक अपनी महंगी कारों को बचाने के लिए कुछ आसान ट्रिक्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो दिखने में अजीब जरूर लग रही है, लेकिन काफी असरदार मानी जा रही है. आइए जानते हैं कैसे ये ट्रिंक कार को चोरी होने से बचा रही हैं.

विज्ञापन

की-लेस एंट्री सिस्टम बना नई परेशानी

आजकल ज्यादातर नई कारों में की-लेस एंट्री सिस्टम दिया जाता है, जिससे बिना चाबी निकाले ही कार खुल जाती है. यह सिस्टम कार और की-फॉब के बीच वायरलेस सिग्नल के जरिए काम करता है. जैसे ही चाबी पास होती है, कार अपने आप अनलॉक हो जाती है. यह सुविधा जितनी आसान लगती है, उतनी ही खतरनाक भी साबित होती दिखाई दे रही है, क्योंकि यही सिग्नल चोरों के लिए मौका बन जाता है.

विज्ञापन
Relay Attack Car Theft

‘रिले अटैक’ से हो रही है चोरी

आजकल कार चोरी का सबसे आम तरीका ‘रिले अटैक’ है. इसमें दो लोग मिलकर काम करते हैं; एक कार के पास खड़ा होता है और दूसरा घर के पास खड़ा होता है, जहां चाबी रखी होती है. खास डिवाइस की मदद से वे चाबी के सिग्नल को पकड़कर कार तक पहुंचा देते हैं. कार को लगता है कि चाबी पास में ही है और वह तुरंत खुल जाती है. हैरानी की बात यह है कि यह सिग्नल घर के अंदर से भी पकड़ा जा सकता है, जिससे चोरी करना उनके लिए आसान हो जाता है.

रिसर्च में सामने आई बड़ी सच्चाई

मीडिया रिोपोर्ट्स के अनुसार, ये वायरलेस सिग्नल कई फीट दूर तक पहुंच सकते हैं, खासकर अगर चाबी दरवाजे या खिड़की के पास रखी हो. कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि चोर बिना सीधी लाइन ऑफ साइट के भी सिग्नल को बढ़ाकर कार तक पहुंचा सकते हैं. इसका मतलब है कि अगर आपकी चाबी घर के अंदर भी है, तब भी आपकी कार सुरक्षित नहीं है, चोरों के हाथ आपके घर के आंदर आसानी से पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

एल्युमिनियम फॉयल क्यों बन रहा है बचाव का तरीका

इसी खतरे से बचने के लिए कई लोग अब अपनी कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने लगे हैं. फॉयल सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है, जिससे चोर उसे पकड़ नहीं पाते. इसके अलावा, आप Faraday pouch जैसे खास कवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, चाबी को दरवाजे से दूर रखें और कार की सिक्योरिटी सेटिंग्स को अपडेट रखें. छोटे-छोटे ये कदम कार को बड़ी चोरी से बचा सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ