हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकी Maruti Suzuki Wagon r, कंपनी करती है 34 की माइलेज का दावा, देखें Best Selling 25 गाड़ियों की लिस्ट

Best Selling Cars in india November 2023 details in hindi: Maruti dzire के कुल 15965 यूनिट्स की सेल हुई है।

विज्ञापन
Best Selling Cars in india

Best Selling Cars in india November 2023 details in hindi: नवंबर 2023 में Maruti Suzuki Wagon r सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है, इसके कुल 16567 यूनिट्स की बिक्री हुई है। दूसरे नंबर पर maruti dzire के कुल 15965 यूनिट्स की सेल हुई है। इसी तरह तीसरे नंबर पर swift के 15311 यूनिट, चौथे पर nexon के 14916 यूनिट्स और फिर पांचवें नंबर पर punch के कुल 14383 यूनिट्स की बिक्री हुई है। लोगों को किफायती दामों पर मिलने वाली हाई माइलेज कार ज्यादा पसंद आ रही हैं।

हाई माइलेज और पांच सीटर कारें बनी पहली पंसद 

आंकड़ों पर गौर करें तो 10वें नंबर पर हुंडई की क्रेटा रही इसके 11814 यूनिट्स की सेल हुई है।  आगे लोगों की पसंदीदा मारुति की eeco कार 13वें नंबर पर आई, इसकी 10226 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं, महिंद्रा थार 22वीें नंबर पर रही। इसकी कुल 5810 गाड़ियों की सेल हुई है। 25वें नंबर पर tata की altroz है जिसकी महज 4955 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉप 25 बेस्ट सेलिंग कारों में हैचबैक, एसयूवी और सेडान सभी सेगमेंट की गाड़ियां शामिल हैं। लोग पांच सीटर कारों को ज्यादा पंसद कर रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Suzuki Wagon r

Maruti Wagon R

इस कार में 1 लीटर का इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन CNG पर 34.05 km/kg की माइलेज देता है। वहीं, पेट्रोल का ऑटोमैटिक वर्जन सड़क पर 25.19 kmpl की माइलेज निकालता है। कार में चार वेरिएंट आते हैं। बेस वेरिएंट 5.54 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप वेरिएंट 7.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह पांच सीटर हैचबैक कार है, जिसमें 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। Maruti Wagon R में 2 डुअल टोन और 6 मोनोटोन समेत कुल 8 कलर आते हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। बाजार में यह Tata Tiago और Citroen C3 से कंपटीशन करती है। कार में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आ रही है।कार 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क देती है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola