हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

36 की माइलेज, 136 kmph की टॉप स्पीड, यह है Bajaj की स्टाइलिश बाइक Pulsar NS 200

Bajaj Pulsar NS 200 details in hindi: इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

विज्ञापन
Bajaj Pulsar NS 200

Bajaj Pulsar NS 200 details in hindi: बजाज अपनी मोटरसाइकिलों में बोल्ड लुक और हाई स्पीड देता है। यंगस्टर्स बजाज की पल्सर मॉडल के दीवाने हैं। इसी सेगमेंट में कंपनी की धाकड़ बाइक है Bajaj Pulsar NS 200. यह बाइक 199.5 cc जानदार इंजन पावर के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह 36 kmpl की माइलेज देती है। आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर 2023 में Bajaj Pulsar के कुल 130403 यूनिट्स की सेल हुई। जबकि नवंबर 2022 में यह संख्या महज 72735 हजार यूनिट्स थी।

6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

बाइक में split स्टाइल सीट दी गई हैं, जो इसे रेसर बाइक का लुक देती हैं। इसमें दो वेरिएंट आते हैं यह कंपनी की स्ट्रीट लुक बाइक है, जिसे खास तौर पर संकरी जगहों में हाई परफॉमेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाइक दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक के साथ आती है। बाइक महज 10.28 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। उबड़-खाबड़ रास्तों पर इसे चलाने में परेशानी न हो इसलिए इसमें 805 mm की हाई एंड सीट हाइट मिलती है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Bajaj Pulsar NS 200 और NS 160

विज्ञापन

जनरेट होता है 8000 rpm 

बजाज की यह बाइक सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है। इसमें 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। Bajaj Pulsar NS 200 में 136 km/h की टॉप स्पीड मिलती है। यह हाई पावर बाइक है इसमें 24.13 bhp की पावर और 18.74 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक में 2 वेरिएंट आते हैं। इसमें गड्ढों में आरामदायक सफर के लिए आगे टेलिस्कोपिक और रियर में एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलते हैं। यह आठ कलर ऑप्शन में आती है। बजाज ने अपनी इस बाइक में 18.7 Nm के टॉर्क पर 8000 rpm मिलने का दावा किया है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, हैलोजन लाइट और एलईडी टेललाइट दी गई हैं। बाइक में फुल साइज हैंडलबार के साथ डैशिंग लुक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।  बाइक का वजन 159.5 kg है, सड़क पर इसे चलाना और कंट्रोल करना आसान है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola