Weekly Horoscope 23 September to 29 September 2024: ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा 23 सितंबर से 29 सितंबर 2024 तक का साप्ताहिक राशिफल बताया गया है। मेष से लेकर मीन राशि के लिए इस पूरे सप्ताह कौन सा दिन खास रहने वाला है। कौन से अंक शुभ रहेंगे या वो कौन से उपाय कर सकते हैं, इन सभी के बारे में साप्ताहिक राशिफल में जानकारी दी गई है। नौकरी, व्यापार, धन, पारिवारिक स्थिति के लिहाज से 12 राशियों के लिए 23 से 29 सितंबर तक पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? आइए साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope in Hindi) के माध्यम से जानते हैं।
मेष राशि
नौकरी/व्यापार: टीचिंग, कोचिंग, टूरिज्म कंसल्टेंसी, कैटरिंग का काम करने वालों को लाभ मिलेगा, व्यापार-कारोबार में लाभ, कारोबारी टूर की प्लानिंग भी फलदायी रहेगी।
धन/आर्थिक स्थिति: आप कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी प्लानिंग भी फलदायी रहेगी।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पारिवारिक मोर्चे पर तनावपूर्ण आक्रोश रहने का डर है।
स्वास्थ्य: पेट की समस्याएं परेशान करेंगी।
शुभ तारीख: 24, 26
उपाय: कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
भाग्यफल: 10 में से 9 अंक
वृषभ राशि
नौकरी/व्यापार: कारोबारी कोशिशें अच्छा रिजल्ट देंगी, नौकरी वालों के लिए आगे समय बेहतरीन रहने वाला है।
धन/आर्थिक स्थिति: जल्दबाजी में कोई काम फाइनल न करें।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: संतान की शिक्षा में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
स्वास्थ्य: कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।
शुभ तारीख: 23, 25
उपाय: गाय का घी मंदिर में दान करें।
भाग्यफल: 10 में से 7 अंक
मिथुन राशि
व्यापार: कार्यक्षेत्र में पद के साथ-साथ काम का भार भी बढ़ेगा। व्यापारी वर्ग थोड़ा सा सावधान रहें।
धन/आर्थिक स्थिति: किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: जल्दबाजी में आकर अपना काम बिगाड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य: शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ तारीख: 25, 28
उपाय: शुक्रवार के व्रत रखें।
भाग्यफल: 10 में से 6 अंक
कर्क राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी कर रहे लोगों की अधिकारियों के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: फालतू के खर्चे करने से परहेज करें नहीं तो आर्थिक स्थिति डगमगाएगी।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाना पड़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की छोटी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा।
शुभ तारीख: 24, 29 उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
भाग्यफल: 10 में से 5 अंक
सिंह राशि
नौकरी/व्यापार: प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग जॉब को बदलने के लिए सोच-विचार करेंगे। व्यापार की तरक्की को देखकर मन को खुशी होगी।
धन/आर्थिक स्थिति: आपके द्वारा किए गए खर्चे कमर तोड़ सकते हैं।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: कुंवारे लोगों के शादी के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
स्वास्थ्य: बॉडी पैन परेशान करेगा।
शुभ तारीख: 24, 25
उपाय: सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
भाग्यफल: 10 में से 7 अंक
ये भी पढ़ें- Weekly Panchang: बुध-गुरु गोचर से लेकर 7 दिन राहुकाल; पढ़ें साप्ताहिक पंचांग
कन्या राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर चल रही परेशानी हल होने से राहत मिलेगी।
धन/आर्थिक स्थिति: जमीन-जायदाद में निवेश करने के लिए बहुत ही अच्छा है।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय व्ययतीत करेंगे। आपसी मेल-जोल पहले से और भी ज्यादा बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत के लिए ठीक नहीं है, ध्यान करें।
शुभ तारीख: 25, 26
उपाय: भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें।
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
तुला राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी वालों को खुशखबरी मिल सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: आय के बहुत से स्रोत बनेंगे।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: भूमि-भवन से जुड़े मामले का हल मिल सकता है।
स्वास्थ्य: डाइट प्लान में बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ तारीख: 23, 28
उपाय: दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
वृश्चिक राशि
नौकरी/व्यापार: मेहनत का परिणाम बहुत ही जल्द मिलेगा। जो लोग नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए अत्यंत ही अच्छा है।
धन/आर्थिक स्थिति: व्यापार करने वालों को बहुत से ऑर्डर मिलने की संभावना है।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: कोई भी पारिवारिक फैसला सोच-समझ कर लें।
स्वास्थ्य: पुरानी स्वास्थ्य समस्या चली आ रही है तो उसमें भी सुधार होगा।
शुभ तारीख: 24, 26
उपाय: श्री राम और मां सीता का ध्यान करें।
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
धनु राशि
नौकरी/व्यापार: धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बहुत बड़ी डील मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज से अपने सीनियर को प्रभावित करेंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: कोई नया काम करने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के साथ झगड़ा हो सकता है। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: बुजुर्ग लोग अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें।
शुभ तारीख: 26, 29
उपाय: श्री कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।
भाग्यफल: 10 में से 7 अंक
ये भी पढ़ें- Navratri 2024: ये हैं मां दुर्गा के 3 फेमस मंदिर, नवरात्रि में जरूर करें दर्शन!
मकर राशि
नौकरी/व्यापार: शुभ और लाभदायक रहने वाला है। रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: किसी के पास पैसा अटका हुआ है तो वो भी वापिस मिल सकता है।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: परिवार में किलकारियां गूजेंगी। खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य: अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें।
शुभ तारीख: 24, 26
उपाय: हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।
भाग्यफल: 10 में से 6 अंक
कुंभ राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में साझेदारी से किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिलेगा।
धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े किसी विवाद के हल हो जाने पर राहत की सांस लेंगे।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
स्वास्थ्य: माता की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।
शुभ तारीख: 24, 25
उपाय: शिवलिंग की पूजा करें।
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
मीन राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रेहगा। सारे काम आपके मन के मुताबिक ही होंगे। अगर किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया है तो वहां से धन प्राप्त होने की सम्भावना है।
धन/आर्थिक स्थिति: प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा चल रहा है। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
पारिवारिक/दांपत्य जीवन: पारिवारिक/दांपत्य जीवन के लिए समय निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ शहर के बाहर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: बदलते मौसम की वजह से बाल झड़ने की समस्या रहेगी।
शुभ तारीख: 23, 28
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दीपक जलाएं।
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines