---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Weekly Panchang 20 to 26 September 2024: पितृ पक्ष, बुध-गुरु गोचर से लेकर 7 दिन के राहुकाल का समय; पढ़ें साप्ताहिक पंचांग

Weekly Panchang 20 to 26 September 2024: पंचांग की मदद से प्रत्येक दिन के शुभ मुहूर्त, अशुभ मुहूर्त, ग्रह गोचर का समय और तिथि का आकलन किया जा सकता है। आइए जानते हैं 20 से 26 सितंबर 2024 तक की शुभ तिथि, व्रत-त्योहार और 7 दिन के राहुकाल का समय क्या है।

---विज्ञापन---

Weekly Panchang 20 to 26 September 2024: सनातन धर्म से जुड़े लोगों के लिए पंचांग का विशेष महत्व है। पंचांग एक तरह का कैलेंडर है, जिसके तिथि, नक्षत्र, वार, करण और योग जैसे पांच अंगों की मदद से समय की गणना की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह बुध और गुरु का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन होगा। विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी से लेकर जीवित्पुत्रिका यानी जितिया का व्रत रखा जाएगा। इसके अलावा इस दौरान श्राद्ध की कई अहम तिथियां भी आएंगी, जिससे इस सप्ताह का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। चलिए अब विस्तार से जानते हैं 20 से लेकर 26 सितंबर तक के व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, गोचर, राहुकाल का समय आदि के बारे में।

इस सप्ताह के व्रत-त्योहार

  • 20 सितंबर 2024: तृतीया श्राद्ध
  • 21 सितंबर 2024: चतुर्थी श्राद्ध, महा भरणी और विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी
  • 22 सितंबर 2024: पंचमी श्राद्ध
  • 23 सितंबर 2024: षष्ठी श्राद्ध
  • 23 सितंबर 2024: सप्तमी श्राद्ध
  • 24 सितंबर 2024: अष्टमी श्राद्ध और महालक्ष्मी व्रत का समापन
  • 25 सितंबर 2024: नवमी श्राद्ध और जीवित्पुत्रिका व्रत
  • 26 सितंबर 2024: दशमी श्राद्ध

इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त

  • शादी का मुहूर्त- 20 से लेकर 26 सितंबर 2024 तक के बीच शादी का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
  • गृह प्रवेश का मुहूर्त- इस सप्ताह गृह प्रवेश का भी कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
  • वाहन खरीदने का मुहूर्त- वाहन खरीदने का भी कोई शुभ मुहूर्त इस सप्ताह नहीं है।
  • संपत्ति खरीदने का मुहूर्त- इस सप्ताह संपत्ति खरीदने का केवल एक ही शुभ मुहूर्त है। 26 सितंबर 2024 को प्रात: काल 06:12 मिनट से लेकर देर रात 11:34 मिनट के बीच आप संपत्ति खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Surya Gochar: शनि की सूर्य पर टेढ़ी दृष्टि से इन 3 राशियों को खतरा, सेहत-जेब होगी ढीली!

---विज्ञापन---

ग्रहों का राशि-नक्षत्र परिवर्तन कब-कब होगा?

  • 21 सितंबर 2024, शनिवार: दोपहर 03 बजकर 11 मिनट पर बुध उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे।
  • 22 सितंबर 2024, रविवार: शाम 07 बजकर 14 मिनट पर गुरु मृगशीर्ष पद में प्रवेश करेंगे।
  • 23 सितंबर 2024, सोमवार: सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बुध देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
  • 24 सितंबर 2024, मंगलवार: प्रात: काल 01 बजकर 20 मिनट पर शुक्र स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

इस सप्ताह के राहुकाल का सही समय

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहुकाल के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस समय आप पूजा-पाठ, हवन और यज्ञ आदि शुभ कार्य कर सकते हैं। इससे राहु का अशुभ प्रभाव काफी हद तक कम होता है।

  • 20 सितंबर 2024: सुबह 10:43 बजे से लेकर दोपहर 12:14 बजे तक
  • 21 सितंबर 2024: सुबह 09:11 बजे से लेकर सुबह 10:43 बजे तक
  • 22 सितंबर 2024: शाम 04:46 बजे से लेकर शाम 06:17 बजे तक
  • 23 सितंबर 2024: प्रात: काल 07:41 बजे से लेकर सुबह 09:12 बजे तक
  • 24 सितंबर 2024: दोपहर 03:14 बजे से लेकर शाम 04:44 बजे तक
  • 25 सितंबर 2024: दोपहर 12:12 बजे से लेकर दोपहर 01:43 बजे तक
  • 26 सितंबर 2024: दोपहर 01:42 बजे से लेकर दोपहर 03:12 बजे तक

ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 13 अक्टूबर तक 3 राशियों के धन-करियर में होगी बढ़ोतरी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 20, 2024 09:34 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola