---विज्ञापन---

Religion angle-right

Navratri 2024: ये हैं मां दुर्गा के 3 फेमस मंदिर, नवरात्रि में जरूर करें दर्शन, हर इच्छा होगी पूरी!

Famous Durga Temples In Delhi: नवरात्रि में यदि आप भी मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए दिल्ली के प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से प्रत्येक साधक की हर इच्छा पूरी होती है। चलिए जानते हैं दिल्ली के तीन फेमस मां दुर्गा के मंदिरों के बारे में।

---विज्ञापन---

Famous Durga Temples In Delhi: हिंदू धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक नवरात्रि का विशेष महत्व है, जिसमें से एक शारदीय नवरात्रि भी है। शारदीय नवरात्रि के 9 दिन शक्ति की देवी माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत रखने का भी विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है, जिसका समापन 12 अक्टूबर को होगा। इन 9 दिनों के दौरान जगह-जगह मां के पंडाल लगाए जाते हैं। जहां मां दुर्गा की पूजा करने के साथ-साथ जगराता, कीर्तन और गरबा आदि कई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा इस समय मंदिरों में भी खास धूम देखने को मिलती है।

मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान मां दुर्गी के मंदिरों में पूजा-पाठ करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज हम आपको दिल्ली के उन तीन फेमस मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे जुड़ी मान्यता है कि नवरात्रि में देवी के इन मंदिरों में दर्शन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

---विज्ञापन---

शीतला माता मंदिर

मां दुर्गा के भक्तों की शीतला माता मंदिर से खास आस्था जुड़ी हुई है। ये मंदिर दिल्ली में शीतला माता रोड के समीप स्थित है। मंदिर में माता शीतला की भव्य मूर्ति स्थापित है, जिसकी रोजाना सुबह-शाम पूजा की जाती है। माता शीतला के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। खासतौर पर नवरात्रि के मौके पर मंदिर में अच्छी खासी भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। माना जाता है कि माता रानी अपने द्वार से किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं जाने देती हैं, जिसके कारण रोजाना मां के दर्शन करने के लिए लोग यहां आते हैं। मंदिर की दीवारों पर कमाल की वास्तुकला की गई है। नवरात्रि के मौके पर पूरे मंदिर को लाइटों से सजाया जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और पूजन विधि

कालकाजी मंदिर

दिल्ली में मां दुर्गा के काली अवतार को समर्पित कालकाजी मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कालकाजी मंदिर में मां दुर्गा की जो मूर्ति विराजमान है, उसकी पूजा सबसे पहले युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव पांडवों ने की थी। साल के 365 दिन यहां पर आपको भक्तों की भीड़ देखने को मिल जाएगी।

---विज्ञापन---

धार्मिक मान्यता है कि मां अपने द्वार से किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं जाने देती हैं। अपनी चौखट पर आए हर भक्त की मुराद माता रानी जरूर पूरी करती हैं। कालकाजी मंदिर को देश के कई राज्यों में ‘मनोकामना सिद्ध पीठ’ और ‘जयंती पीठ’ नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के मौके पर मंदिर को खासतौर पर फूलों और लाइटों से सजाया जाता है, जिससे भक्तों का मन मोह जाता है।

---विज्ञापन---

गुफा वाला मंदिर

माता वैष्णो देवी की तर्ज पर दिल्ली में गुफा वाला मंदिर बनाया गया है। यहां पर आपको ऐसा लगेगा कि आप वैष्णो देवी मंदिर में ही मौजूद हैं। यहां पर देवी दुर्गा के दर्शन करने के साथ-साथ भैरों बाबा की पूजा भी की जाती है। वैष्णो देवी मंदिर की तरह इस मंदिर में भी एक गुफा बनाई गई है, जिसकी लंबाई कम से कम 140 फीट है। नवरात्रि के मौके पर मंदिर को लाइटों और फूलों से सजाया जाता है। इसके अलावा आए दिन मंदिर में विशेष उत्सवों का भी आयोजन होता रहता है।

ये भी पढ़ें- Weekly Panchang 20 to 26 September 2024: पितृ पक्ष, बुध-गुरु गोचर से लेकर 7 दिन के राहुकाल का समय; पढ़ें साप्ताहिक पंचांग

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 20, 2024 12:30 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola