Weekly Horoscope 20 to 26 January 2025: साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से 12 राशियां जान सकती हैं कि उनका पूरा सप्ताह कैसा रहेगा? नौकरी, व्यापार और आर्थिक स्थिति के मामले में 20 जनवरी से 26 जनवरी तक किस राशि के लोगों को लाभ होगा, किसकी आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है? किसके लिए कौन सा भाग्यफल शुभ है और किसके लिए कौन सी तिथि शुभ रहेगी? ज्योतिषाचार्य प्रतीक भट्ट द्वारा बताए गए 20 से 26 जनवरी तक का वित्तीय साप्ताहिक राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरी ढूंढ रहे लोगों को नए अवसरों की खोज में भटकना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
धन/आर्थिक स्थिति: इस सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति कुछ तनावपूर्ण बनी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में अकारण वाद विवाद हो सकता है। जमा पूंजी धन अकारण व्यर्थ कार्य पर खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ तारीख: 19, 21
भाग्यफल: 10 में से 6 अंक
वृषभ राशि
नौकरी/व्यापार: आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार करने वाले लोग अपनी चालाक बुद्धि से हर परेशानी को मात दे देंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: आपको वर्षों से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। व्यापार में आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे।
शुभ तारीख: 20, 22
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
मिथुन राशि
नौकरी/व्यापार: सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नया काम मिलने पर काफी उत्साहित रहेंगे। कारोबार में हर काम को बहुत लग्न और विश्वास के साथ करेंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहेगा। ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा।
शुभ तारीख: 17, 21
भाग्यफल: 10 में से 6 अंक
कर्क राशि
नौकरी/व्यापार: बहुत हिम्मत के साथ करियर के प्रति कोई साहसिक कदम उठाएंगे। व्यापार के काम को आगे बढ़ाने के लिए पारिवारिक/दांपत्य जीवन वालों का सहयोग प्राप्त होगा।
धन/आर्थिक स्थिति: सप्ताह के आरंभ में आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होने की संभावना अधिक रहेगी। भौतिक सुख साधनों की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च होने के योग बनेंगे। नवीन संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी।
शुभ तारीख: 18, 20
भाग्यफल 10 में से 7 अंक
सिंह राशि
नौकरी/व्यापार: नौकरीपेशा लोगों का मन जॉब चेंज करने को कर सकता है। कारोबार में की गई मेहनत रंग लेकर आएगी।
धन/आर्थिक स्थिति: अचानक से कोई उपहार मिलेगा, जो खुशी को दोगुना कर देगा। नवीन संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे।
शुभ तारीख: 16, 22
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
कन्या राशि
नौकरी/व्यापार: काफी खुशनुमा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की वाहवाही होगी। व्यापार के काम को पूरा करने के लिए काफी बिजी रहेंगे।
धन/आर्थिक स्थिति: इस हफ्ते के आरंभ में आर्थिक क्षेत्र में पुराने स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। परिश्रम के अनुपात में धन की आमदनी कम होगी। सप्ताह मध्य में आर्थिक मामलों में सोच समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में पूंजी निवेश ना करें।
शुभ तारीख: 19, 22
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
तुला राशि
नौकरी/व्यापार: मेहनत और लग्न के साथ काम करेंगे तो ही कार्य को पूरा कर पाएंगे। आपकी किसी बात से सहकर्मी का मन आहत हो सकता है।
धन/आर्थिक स्थिति: सप्ताह की शुरुआत में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी धन में वृद्धि होगी। अभी संपत्ति खरीदने की दिशा में प्रयासरत रहे. इस संबंध में सफलता मिलने की संभावना रहेगी।
शुभ तारीख: 16, 19
भाग्यफल: 10 में से 7 अंक
वृश्चिक राशि
नौकरी/व्यापार: बिजनेस में फायदेमंद सौदा मिलने की संभावना है। काम की व्यस्तता से राहत मिलेगी।
धन/आर्थिक स्थिति: निवेश करने से पहले किसी की राय जरूर लें। पैसों को लेकर स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।
शुभ तारीख: 20, 21
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
धनु राशि
नौकरी/व्यापार: सामाजिक क्षेत्र में दायरा बढ़ेगा, जो मुनाफा लेकर आएगा। आपको संभल कर काम करने की जरूरत है अचानक से मिला हुआ काम आपके लिए सिर दर्द का कारण बन सकता है।
धन/आर्थिक स्थिति: लेन-देन से संबंधित मामला अपनी देख-रेख में करवाएं। सप्ताह के आरंभ में आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभ तारीख: 19, 22
भाग्यफल: 10 में से 6 अंक
ये भी पढ़ें- शुक्र, सूर्य और शनि की युति से 3 राशियों की बल्ले-बल्ले!
मकर राशि
नौकरी/व्यापार: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का रवैया आपको असमंजस में डाल सकता है। किसी अजनबी की सलाह आपको बहुत फायदा दिलाएगी।
धन/आर्थिक स्थिति: धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी प्लानिंग भी फलदायक रहेगी।
शुभ तारीख: 20, 22
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
कुंभ राशि
नौकरी/व्यापार: काम के विस्तार के लिए दिल के बजाय दिमाग से फैसला लें। टीचिंग, कोचिंग स्टेशनरी, पब्लिशिंग, टूरिज्म कंसल्टेंसी का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा। सफलता तथा इज्जत-मान के लिए भी समय अच्छा है।
धन/आर्थिक स्थिति: विदेशी या विदेशी परिजनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी को रोजगार मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सप्ताह मध्य में कृषि कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों के कार्य में लगे लोगों को विशेष सफलता एवं धन लाभ होगा।
शुभ तारीख: 21, 22
भाग्यफल: 10 में से 6 अंक
मीन राशि
नौकरी/व्यापार: ऑफिस में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण प्रयास सफल साबित होंगे। बिन मांगे किसी को सलाह देना भारी पड़ सकती है।
धन/आर्थिक स्थिति: इस हफ्ते की शुरुआत में आर्थिक क्षेत्रों में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होने की योग बनेंगे। ऋण के लेन-देन में सावधानी रखें। नवीन संपत्ति के क्रय के लिए प्रयासरत रहेंगे।
शुभ तारीख: 16, 22
भाग्यफल: 10 में से 8 अंक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines