हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विनायक चतुर्थी आज, 5 उपाय से मिलेगी गणेश जी की कृपा

vinayak chaturthi Upay: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी आज है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन पांच उपायों को करने से गणपति की कृपा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Image Credit- News24

Vinayak chaturthi Upay: पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी है। ऐसे में आज विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी पर गणपति की उपासना करने से जीवन में शुभता का संचार होता है। साथ भी साथ भगवान गणेश से की गई प्रार्थना स्वीकार होती है। जानिए विनायक चतुर्थी के 5 उपाय।

विनायक चतुर्थी के 5 उपाय

1. मंत्र-

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

भगवान गणेश का यह मंत्र खास है क्योंकि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले इस मंत्र को बोला जाता है। गणेश जी के इस मंत्र को बोलने से कार्य में सफलता मिलती है।

विज्ञापन
2. गं गणपतये नमः

गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए भी इस मंत्र का जाप किया जाता है। मंत्र का भावार्थ है- ‘हे प्रथम पूज्य गणेश! आपको मेरा प्रणाम है’। इस मंत्र को बोलने से कार्यों में सफलता मिलती है।

3. स्तुति

गजाननं भूत गणादि सेवितं
कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्
उमासुतं शोक विनाशकारकम्
नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्

विज्ञापन

भगवान गणेश की यह स्तुति उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए की जाती है। इस स्तुति का पाठ करने से दुख दूर होता है। साथ ही कार्य सफलता पूर्वक संपन्न होता है।

3. भोग

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए मोदक चढ़ाया जाता है। साथ ही गणपति को बूंदी का लड्डू भी प्रिय है। इसके अलावा गजानन को खुश करने के लिए तिल और गुड़ का भी भोग लगाया जाता है।

विज्ञापन
4. आरती

गौरी पुत्र गणेश को प्रसन्न करने के लिए ‘जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…’ आरती कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो ‘दुखहर्ता, सुखकर्ता वार्ता विघ्नाची…’वाली आरती भी कर सकते हैं।

5. गणपति को क्या चढ़ाएं और क्या नहीं

गणेश जी को दुर्वा (दूब) बेहद पसंद है, क्योंकि यह पवित्र होता है। इसलिए भगवान गणेश को 11 या 21 दूर्वा अर्पित करें। इसके अलावा गजानन को बेलपत्र और शमी का पत्ता भी चढ़ा सकते हैं। गणपति जी को तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाया जाता है। ऐसे में गणेश जी की पूजा में इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका पूरा दिन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola