Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि वालों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023: आज के राशिफल के मुताबिक, आज का दिन सभी राशि वालों के लिए खास है।

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023: आज का राशिफल (16 दिसंबर 2023) सभी राशियों के लिए खास है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अहम बदलाव देखने को मिलेंगे। सेहत, आर्थिक जीवन में भी खास बदलाव देखने को मिलेंगे। आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. संजीव शर्मा से जानिए मेष से लेकर मीन तक के लिए आज का राशिफल (16 दिसंबर 2023)।

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

सेना या में पुलिस में काम करने वाले लोगों को आज धैर्य पूर्वक अपना कार्य करना होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन कराने के अलावा किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। अगर आप चांदी का व्यापार करते हैं या खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन शुभ है। घर गृहस्थी के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें, वह शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। अगर आप किसी पेशेवर कंपनी में काम करते हैं, तो आज अपने अधिकारियों से लाभ होने की उम्मीद है। मित्रों से मिलकर आज आपको बहुत सुखद अहसास होगा। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं वह किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें, तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

नकारात्मक विचारों से बचें अन्यथा आपकी ऊर्जा का हनन होगा। आज अनजाने ड़र से पीड़ित रहेंगे। घर परिवार में समझदारी से काम लें भावनात्मक रूप से आपको धोखा मिल सकता है। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें वह शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

आपकी दृढ़ता व आत्मविश्वास आज आपके लिए बहुत ही काम आएगी। अति उत्साह में कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपको पछतावा हो। बिना वजह किसी व्यक्ति की गवाही न दें। अगर आप जमीन खरीदना चाहते हैं तो आज उसको ना करें। कुत्तों को भोजन कराएं व बंदर को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

कन्या राशि

आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों में बहुत ही व्यस्त रहेंगे। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलकर आपको धन का लाभ अवश्य होगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

तुला राशि

घरेलू व व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बना करके रखेंगे। कुशलतापूर्वक आज अपने सभी कार्यों को करेंगे। पुराने तरीके से किए गए कार्यों में बदलाव के लिए आज अच्छा समय है। आपकी रचनात्मकता प्रकृति आपको अति लाभ देगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

समझदारी से कार्य करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। निजी व व्यावसायिक कार्यों में जितनी समझदारी से काम करेंगे उतनी ही सफलता मिलेगी। गुस्से में भावनाओं पर नियंत्रण रखें और अपने काम में ध्यान दें। सुबह बंदरों को केले और गुड़ चना खिलाएं तो दिन अच्छा रहेगा व हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

विज्ञापन

धनु राशि

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को ध्यान रखना होगा अगर वह कोई रिसर्च कार्य कर रहे हैं उसमें केंद्रित होकर के कार्य करें। बिना वजह आज अपने किसी सहकर्मी से न उलझे। घर परिवार में लोगों से प्रेम से पेश आए। सुबह माता-पिता के आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर जाये। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

विज्ञापन

मकर राशि

खानपान का संतुलन बनाकर रखेंगे और आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। हो सकता है कि आप दूसरे लोगों को भी खानपान में स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दें। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें मैं शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाएं।

कुंभ राशि

जमीन की खरीद फरोख्त के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप लंबी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं। घर में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर के तेल का दिया जलाएं

विज्ञापन

मीन राशि

जो लोग कंपनी में या आईटी सेक्टर में काम करते हैं उन्हें ध्यान रखना होगा कि वो सुबह किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं व आटे की लोई हल्दी लगाकर के गो वंश को दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ