Shukra Gochar Rashifal: 17 अक्टूबर से 3 राशियों के रिश्तों और सुख-सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव, हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र

Shukra Gochar Rashifal: 17 अक्टूबर को शुक्र ग्रह हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं में बदलाव आएगा। यह गोचर विशेष रूप से 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इन जातकों के रिश्ते मजबूत होंगे और जीवन में विलासिता की कोई कमी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

shukra-gochar-2025-rashifal
विज्ञापन

Shukra Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह यानी वीनस प्रेम, सौंदर्य, कला, भौतिक सुख-सुविधाओं और वैवाहिक जीवन का कारक माना जाता है। अन्य ग्रहों की तरह शुक्र ग्रह भी एक निश्चित अवधि में अपना नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक असर होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 17 अक्टूबर, 2025 को 12:55 बजे शुक्र ग्रह उत्तरफाल्गुनी से निकलकर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 17 अक्टूबर को हस्त नक्षत्र में शुक्र गोचर से 3 राशियों के रिश्तों और सुख-सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव आएगा। इन राशियों के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए जब शुक्र गोचर करते हैं, तो इन राशियों के जातकों पर उसका विशेष प्रभाव पड़ता है। 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह गोचर वृषभ जातकों के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा, यदि किसी से मनमुटाव चल रहा था तो वह भी समाप्त होगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। नई गाड़ी, घर की सजावट या कोई लग्जरी वस्तु खरीदने का योग बन सकता है। कला, फैशन या डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी है।

तुला राशि

तुला राशि भी शुक्र की ही राशि मानी जाती है, इसलिए शुक्र के गोचर का प्रभाव तुला जातकों पर भी विशेष रूप से देखने को मिलेगा। यह गोचर आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। आप अपने रिश्तों को लेकर पहले से अधिक गंभीर व समझदार बनेंगे। जिन लोगों के रिश्ते में दूरियां थीं, वहां अब सामंजस्य स्थापित होगा। अविवाहित जातकों के लिए यह समय विवाह प्रस्तावों की दृष्टि से शुभ है। इसके अलावा भौतिक सुख-सुविधाएं जैसे नया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या महंगी वस्तुएं खरीदने का भी अवसर मिल सकता है। कामकाजी जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर सौंदर्य और सुख-सुविधाओं की ओर झुकाव बढ़ाएगा। आप अपने घर-परिवार को सुसज्जित करने में रुचि लेंगे और घरेलू जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। पति-पत्नी के रिश्ते में नयापन आएगा, और जो लोग प्रेम संबंध में हैं उनके लिए यह समय रिश्ते को विवाह में बदलने के योग लेकर आएगा। नौकरी या व्यवसाय में भी कोई बड़ा लाभ मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कला, संगीत या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय प्रसिद्धि व मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ