Shukra Asta: शुक्र भले ही दैत्यगुरु हैं, लेकिन ये एक बहुत शुभ ग्रह हैं। इनका अस्त होना ‘तारा का अस्त होना’ यूं ही नहीं कहा जाता है। तारा का अस्त होने का मतलब भाग्य के अस्त होने से है। 29 अप्रैल की रात को धन-सम्पदा, ऐश्वर्य-वैभव, विलासिता और सौन्दर्य के कारक शुक्र मेष राशि में अस्त हो गए हैं। वे कुल 75 दिनों तक अस्त रहेंगे। उनके अस्त होने की अवधि में 7 राशियों को बहुत संभल कर रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, वे 7 राशियां कौन-कौन सी हैं और इनके धन और सेहत (Health and Wealth) पर क्या असर पड़ने के योग बन रहे हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को संभल-संभल कर खर्च करना होगा, वरना आर्थिक परेशानियां इतनी बढ़ सकती हैं कि तनाव के कारण डिप्रेशन में जा सकते हैं। जातकों को जरूरत की चीजों के अलावा और कोई भी खर्च करने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को शुक्र अस्त होने का असर पहले हफ्ते में दिखने लगेगा। बहुत मेहनत करने के बाद भी उसके अनुपात में धन नहीं आएगा। बैंक बैलेंस और घर की जमापूंजी से काम चलाना पड़ेगा। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को किसी प्रकार इन्फेक्शन, खास कर स्किन इन्फेक्शन, परेशान कर सकता है, जो दो-तीन बार हो सकता है। कमजोर हेल्थ मन को अशांत बना देगा। धन की आवक कम रहेगी, लेकिन काम चल जाएगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धन के मामले में विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। घर या दुकान से आपका कैश या आभूषण चोरी हो सकते हैं। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो पेट की गैस संबंधी शिकायत हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का हाथ बहुत तंग हो सकता है, जरूरत के चीजें खरीदने के लिए सोचनी पड़ सकती हैं। पत्नी के धन से जीवन की मुश्किलें कुछ कम होंगी। बार-बार सिर दर्द या माइग्रेन से परेशान रहेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को व्यापार में बड़ा घाटा होने के योग बन रहे हैं। थोक व्यापारियों को अधिक माल का स्टोरेज करने से बचना चाहिए। कान या दांत का दर्द परेशान कर सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य के मामले में विशेष सचेत रहना होगा, वरना अस्पताल के खर्चे से जेब खाली हो जाएगी। वहीं धन की आवक मंद रहेगी. कर्ज के लेनदेन से बचें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines