---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

ये शुभ ग्रह हो जाते हैं खराब, सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को न दें दूध, दही, हल्दी समेत ये 5 चीजें

Items Not to Give After Sunset: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को दूध, दही, नमक, चीनी और हल्दी नहीं देनी चाहिए, अन्यथा नवग्रहों में से कुछ बहुत शुभ ग्रह रुष्ट हो जाते हैं, आइए जानते हैं, ये शुभ ग्रह कौन से हैं और इन्हें देने से क्या बुरा प्रभाव होता है?

---विज्ञापन---

Items Not to Give After Sunset: दिन के उजाले और रात के अंधेरे में केवल प्रकाश का अंतर नहीं होता है, बल्कि सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का भी फर्क होता है। हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे काम जो दिन के उजाले में होते हैं, उन्हें सूर्यास्त के बाद या रात में करने की मनाही है। यदि आपने कभी गौर किया हो तो देखा होगा कि कोई कितना भी अच्छा पड़ोसी क्यों न हो, रात में कुछ मागने आने पर घर की दादी-नानी समझाती हैं, रात को ये मत दो, वो सामान नहीं देना चाहिए…शुभ नहीं होता है, अशुभ होगा आदि-आदि।

वे गलत नहीं कहती हैं, कम से कम उनकी बातें दूध, दही, नमक, चीनी और हल्दी पर पूरी तरह लागू होती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सूर्यास्त के बाद ये चीजें किसी को देने से घर की नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है, जो घर की शुभता पर असर डालती हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किचेन की ये 5 चीजें सूर्यास्त के बाद देने से नवग्रहों में से कुछ बहुत शुभ ग्रह रुष्ट हो जाते हैं, जिससे सौभाग्य वृद्धि रुक सकती है। आइए जानते हैं, इन चीजों से किन ग्रहों का संबंध है और सूर्यास्त के बाद इन्हें देने से जीवन पर क्या असर पड़ता है?

---विज्ञापन---

दूध (मिल्क)

The Power of Cow Milk and Products - Shubhodaya Foundation: Online Gauseva in India

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, दूध का संबंध ग्रहों की रानी कही जाने वाली चंद्रमा है। रात में इसे किसी को देने से चंद्रमा कमजोर होते हैं। इससे गृह स्वामी या स्वामिनी मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं, तनाव बढ़ सकता है। बता दें, चंद्रमा मन का कारक ग्रह है।

---विज्ञापन---

दही (Curd)

केवल दूध ही नहीं बल्कि सूर्यास्त के बाद किसी को दही भी नहीं देना चाहिए, चाहे वे कितने भी नजदीकी व्यक्ति या पड़ोसी क्यों न हो। इस नियम का उल्लंघन करने से आपसे आपका सौभाग्य रूठ जाता है। घर की समृद्धि पर असर पड़ता है। किसी को रात में दही देने शुक्र ग्रह खराब हो जाते है, जो सौभाग्य, समृद्धि, ऐश्वर्य और वैभव के स्वामी ग्रह हैं।

चीनी (सुगर)

चीनी का रंग सफेद होता है, जो इस वस्तु में शुक्र ग्रह की प्रधानता की ओर संकेत करता है। इसे भी रात में किसी को देने से परहेज करना चाहिए, अन्यथा शुक्र ग्रह कमजोर हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

नमक (Salt)

GK Quiz on Chemistry: Salts

नमक पर भी शुक्र का अधिकार होता है। साथ ही, घर के नमक में गृह लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा का वास माना गया है। कहते हैं, देवी लक्ष्मी सूर्यास्त के बाद घर में प्रवेश करती हैं या चली जाती हैं। माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद नमक देने देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं, वे आपका घर छोड़कर जा सकती हैं, आप कंगाल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

हल्दी (Turmeric)

हल्दी घर की वो चीज है, जो सूर्यास्त के बाद भूल से भी नहीं देनी चाहिए। किचेन की इस चीज पर गुरु ग्रह बृहस्पति का अधिकार माना गया है। बृहस्पति धन और ज्ञान दोनों के स्वामी ग्रह हैं। साथ ही वे विवाह और संतान के भी कारक हैं। रात में किसी को हल्दी देने से धन हानि हो सकती है, बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग सकता है, वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: आपके हाथ में भी है यदि ऐसी रेखा, शादी के बाद चमकेगी किस्मत, लाइफ पार्टनर से होगा खूब धन लाभ

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सावधान! गाड़ी के डैशबोर्ड पर भूल से भी न रखें ये चीजें, मंगल दोष के साथ होगा भारी नुकसान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 22, 2024 08:26 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola