Zodiac Personality Traits: ये 2 राशियां होती हैं महा-खर्चीली, 'मूड खराब है' कहकर शॉपिंग में उड़ा सकती है पूरी सैलरी

Zodiac Personality Traits: ज्योतिष के अनुसार, 2 राशियां ऐसी हैं, जो महा खर्चीली हैं. ये खराब मूड या तनाव होने पर कुछ राशियां खुद को खुश रखने के लिए ‘शॉपिंग थेरेपी’ का सहारा लेती हैं औय मूड ठीक करने के लिए नाप पर पूरी सैलरी तक शॉपिंग में उड़ा सकती हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन सी हैं?

most-expensive-zodiac

ज्योतिष के अनुसार, 2 राशियां बेहद खर्चीली होती हैं. (Photo Credit: AI/News24)

Zodiac Personality Traits: 12 राशियों के चक्र में राशियों के स्वभाव और प्रकृति के अनुसार, कुछ राशियों को बेहद खर्चीला और मिजाज का आला दर्जे का शौकीन माना गया है. यह देखा गया है कि जब भी इनका मूड खराब होता है या तनाव में होते हैं, तो खुद तनाव मुक्त करने और खुश रखने के ‘शॉपिंग थेरेपी’ का सहारा लेते हैं. कभी-कभी तो ये लोग अपना मूड ठीक करने के लिए अपनी पूरी सैलरी तक शॉपिंग में उड़ा सकते हैं. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें ‘महा-खर्चीला’ और ‘इमोशनल स्पेलेंडर’ कहा जाता है?

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि है, जिसके स्वामी शुक्र हैं, जो धन, वैभव, सौन्दर्य और लग्जरी लाइफ के कारक हैं. इस राशि के लोग प्रायः ब्रांडेड और महंगी चीजों के शौकीन होते हैं. जिनसे इनको आराम मिल सकता है, इनको वैसी चीजें भी बेहद पसंद आती हैं, चाहे वह कितनी भी महंगी क्यों न हो.

विज्ञापन

जब इन लोगों का मूड खराब होता है, ये लोग अपने मन-मस्तिष्क को शांत करने और खुद को खुश करने के लिए महंगे फूड, कपड़े, सेंट, स्पा और लग्जरी आयटम पर जी खोलकर पैसा उड़ाते हैं. ये लोग वाकई में इमोशनल स्पेलेंडर होते हैं. लेकिन एक अच्छी बात यह है कि ये दिखावे के लिए खर्च नहीं करते हैं. इनके लिए अपनी खुशी और आराम सबसे बड़ी चीज है.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशिचक्र की पांचवीं राशि है और इसके स्वामी सूर्य है, जो राजा के प्रतीक हैं. इस राशि के लोग अक्सर रॉयल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं. ये लोग सस्ती चीजों को हाथ भी नहीं लगाते हैं. इस राशि के लोग खुद को खुश रखने के लिए कुछ भी खरीद सकते हैं. इसके साथ ही ये दूसरों के सामने अपना शाही अंदाज दिखाने से बाज नहीं आते हैं, जिसके लिए ये महंगी चीजें और लग्जरी के आयटम पर आंख मूंदकर खर्च कर देते हैं. जब इनका मूड खराब होता है, ये खुद को स्पेशल फील कराने के लिए भारी-भरकम खर्च कर देते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ और सिंह राशियों के अलावा 2 राशियां और हैं, जिनको अपने खर्च पर कंट्रोल नहीं रहते है, ये हैं- तुला राशि और धनु राशि. ये लोग एडवेंचर, लग्जरी और कलात्मक चीजों को अपनी पूरी जमा-पूंजी भी लगा सकते हैं. आपको बता दे कि तुला राशि के स्वामी भी शुक्र हैं, लेकिन धनु राशि पर गुरु का स्वामित्व है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ