Numerology Prediction: 12 सितंबर से इन 3 मूलांक वालों को नौकरी में मिलेंगे नए अवसर, बिजनेस में हो सकती है बड़ी डील

Numerology Prediction 12 September 2026: 12 सितंबर को मूलांक 3 और भाग्यांक 4 का संयोग बन रहा है और दिन शनिवार होने शनि का असर भी होगा और राहु की शक्ति बढ़ी हुई रहेगी . इससे 3 मूलांक वालों को खास लाभ होगा . आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Numerology-Prediction-12-sep

12 सितंबर को 3 मूलांक वालों को लाभ हो सकता है। (Photo Credit: AI/News24)

Numerology Prediction 12 September 2026: अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 12 सितंबर, 2026 का दिन एक खास और नए अवसरों का दिन सिद्ध हो सकता है. इस तारीख का मूलांक 1 + 2 यानी 3 है, जबकि पूरी तारीख यानी 12 – 09 – 2026 का योग 1 + 2 + 0 + 9 + 2 + 0 + 2 + 6 = 22, फिर कुल योग 2 + 2 = 4 बनता है. इस प्रकार इस दिन का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है. न्यूमरोलॉजी में मूलांक 3 का संबंध गुरु से है, जो ज्ञान, शिक्षा, धन, संतान विवाह, पत्नी सुख आदि के कारक और दाता हैं. वहीं, भाग्यांक 4 के स्वामी राहु हैं, वे यांत्रिक, तकनीकी और डिजिटल शक्ति, अचानक बदलाव के योग आदि के बनाने उत्तरदायी हैं.

विज्ञापन

दूसरी ओर, 12 सितंबर का दिन शनिवार है, जिसके स्वामी शनि ग्रह हैं. इस प्रकार 12 सितंबर के दिन के उपर गुरु के मूलांक 3 और राहु के भाग्यांक 4 की ऊर्जा के साथ शनि का भी प्रभाव रहेगा. आपको बता दें कि शनि और राहु मित्र ग्रह है, जिससे इस दिन राहु की शक्ति लगभग डबल रहेगी. इससे यह दिन बेहद खास हो गया है. इस दिन के न्यूमरोलॉजी योग-संयोग यूं तो सभी मूलांक के जातकों पर असर डालेगा, लेकिन इस दिन की ऊर्जा 3 मूलांक वालों के बेहद अनुकूल सिद्ध हो सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं, जिनको नौकरी में नए अवसर और बिजनेस में बड़ी डील मिल सकती है?

विज्ञापन

12 सितंबर के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

12 सितंबर का मूलांकफल 3 है, जो गुरु की ऊर्जा से प्रेरित मूलांक है। इस अंक ऊर्जा का सबसे अधिक पाज़िटिव असर एजुकेशन, फायनेंस एवं बैंकिंग, कानून आदि फील्ड से जुड़े लोगों पर होगा। जॉब कर रहे लोगों की बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा ऑफर मिल सकता है। बिजनेस में मुनाफे का पताका लहराएगा। टैक्स से जुड़ा मसला सॉल्व हो सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश किया जाता सकता है। फॅमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

विज्ञापन

12 सितंबर के लिए मूलांक 4 का भविष्यफल

मूलांक 4 के जातकों के लिए 12 सितंबर का दिन अचानक भाग्य का दरवाजा खुलने जैसा हो सकता है, क्योंकि इस दिन का भाग्यांक भी 4 ही है। राहु के असर से यह दिन IT, AI, सॉफ्टवेयर, जहाज उद्योग से जुड़े लोगों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। टेक सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग वाले लोग बहुत आगे बढ़ सकते हैं। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट में धन लाभ के योग हैं। दूर के रिश्तेदार अचानक घर सकते हैं और महंगी गिफ्ट दे सकते हैं।

विज्ञापन

12 सितंबर के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

अंक ज्योतिष में दिन के स्वामी को उस दिन का राजा कहा है। इस प्रकार 12 सितंबर के दिन शनि के प्रभाव वाली मूलांक के 8 लोगों के काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, लोहा, पेट्रोलियम, माइनिंग आदि काम से जुड़े लोग बेहद लाभ की स्थिति में हो सकते हैं। जॉब में स्थिरता बनी रहेगी। ऑफिस कलीग पूरी हेल्प करेंगे। गवर्नमेंट नौकरी वालों को और सिविल सेवा की नौकरी की तैयारी से जुड़े लोग को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों के सहयोग कोई अटका हुआ काम पूरा होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ