Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: आज 13 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही रवि योग प्रभावी रहेगा. आज रविवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 13 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
आप के निजी जीवन में कोई विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है इसलिए आप उनसे सतर्क रहें. आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि शारीरिक कष्ट संभव है. अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा बिल्कुल भी न करें.
वृषभ राशि
भवन और भूमि के मामलों में आपके शत्रु सक्रिय रहेंगे. आज आपको अपने जीवनसाथी की चिंता रहेगी. यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है. कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति में सुगमता होगी. भाइयों से विवाद न करें.
मिथुन राशि
आपके निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी. संतान कि चिंता तथा तनाव आपको सताएंगे. व्यवसायिक शत्रु आपसे परास्त होंगे. संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें. आज अचानक से धनार्जन होगा.
कर्क राशि
दिन की शुरुआत भक्ति भाव से प्रारंभ होगी. घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा.
सिंह राशि
किसी अपने की गलती से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, कई कार्य प्रभावित होंगे. आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है. दुसरों के झंझटों में न पड़ें. आज संतो का सानिध्य प्राप्त होगा.
ये भी पढ़ें – Grahan Yog 2026: ग्रहण योग के प्रभाव से इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क! बढ़ सकती है मुश्किलें
कन्या राशि
पारिवार के मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे. बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें. मकान बदलने के योग बन रहे है. आर्थिक मामले यथावत रहेंगे. पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. आज आपके व्यवसाय में मंदी रहेगी.
तुला राशि
कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा. जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे. नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति आज हो सकती है. आज अपने खान-पान पर ध्यान दें. पेट से संबंधित रोग उभर सकते हैं..
वृश्चिक राशि
अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को दाखिल न करें अन्यथा मुसीबत आ सकती है. पारिवारिक मतभेदों के कारण आज विवाद हो सकता है. परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आप की भावनाओं को नजर अंदाज किया जाएगा. आज सबसे तालमेल बिठाकर चलें.
धनु राशि
भूमि व भवन के क्रय विक्रय की रूप रेखा बनेगी. माता का स्वास्थ खराब हो सकता है. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा. नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है. निवेश का सही समय है.
मकर राशि
अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा. किसी भी कार्य को समझ कर करें. वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है. भाई बहनों से विवाद हो सकता है. मित्रों का साथ मिलेगा. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे है. अपने काम को मन और लगन से करें.
कुंभ राशि
आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा. कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं. निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है. आर्थिक मामले सुलझेंगे. कारोबार में नई तकनिकी का लाभ मिलेगा. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा.
मीन राशि
आज आप अपने काम को नजर अंदाज न करें. किसी की निंदा करने से भी बचें. कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा. आज आपकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी. आज का दिन आपके लाभकारी रहेगा. गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए अच्छा रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.