---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal: आज बन रहा है तीन गुना फल देनेवाला ‘त्रिपुष्कर योग’, वृश्चिक-कुंभ समेत इन राशियों को होगा लाभ, जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: आज 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार को भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. इस दिन के ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में जानें ज्योतिषाचार्य पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें आज का दैनिक राशिफल.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: आज 12 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज के दिन बहुत शुभ त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो किए हुए कार्यों का तीन गुना फल प्रदान करता है. यह योग आज सुबह के 7 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक व्याप्त है. इसके साथ ही आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और आडल और विडाल योग का भी असर होगा. आज शनिवार को ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा, आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं, 12 सितंबर 2026 के राशिफल।

मेष राशि

आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं. आज के दिन सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग रहेगा. आपके समय का सदुपयोग होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी लेकिन बनते काम आज बिगड़ सकते हैं.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

आज कुछ भी बोलने से पहले विचार अवश्य कर लें. पहले खुद समझें करना क्या है उसके बाद आगे की रणनीति बनाएं. आज किसी नवीन कारोबार को करने के बारे में सोचेंगे. कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है. पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे.

मिथुन राशि

आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें. क्योंकि धोखा होने के पूरे योग हैं. स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे लेकिन समझदारी से काम करना होगा.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आज के दिन आपको अपने करियर पर ध्यान देना होगा. अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान हो सकता है. व्यापार में नई योजनाओं से आपको लाभ होगा. परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा. अपने कर्मचारियों के साथ आप समय बिताएंगे.

यह भी पढ़ें: Ganesha Story: गणेश जी ने बिना दौड़े जीत ली थी ब्रह्मांड की रेस, जानें क्या है जीवन का असली तीर्थ

---विज्ञापन---

सिंह राशि

नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे. कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में आपका महत्व बढ़ेगा. परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है इसलिए विवाद करने से आपको बचना होगा.

कन्या राशि

आप दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें. आप अपने क्रोध पर संयम रखें. खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर आपको नियंत्रण रखना होगा. अपने कर्मचारियों की ना समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

तुला राशि

आज के दिन आपको अपनी जीवनशैली को बदलना होगा. व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा. किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ सकता है. मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे, लाभकारी रहेगा.

वृश्चिक राशि

अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. आज झूठ बोलने वालों से सतर्क रहें. घर परिवार में भौतिक सुख- साधनों की प्राप्ति होगी. आज के दिन आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है.

---विज्ञापन---

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ है, व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा. अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें. दांपत्य जीवन आपके अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपकी यात्रा संभव है.

यह भी पढ़ें: Nameplate Vastu Tips: मेटल या लकड़ी किस प्रकार की नेमप्लेट चमकाती है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

---विज्ञापन---

मकर राशि

निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव आपकी दूरियां बढ़ा सकती हैं. इसलिए फालतू के विवादों से आपको दूर रहना चाहिए. समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा. आज के दिन धर्म ग्रंथों के अध्ययन में आपकी रुचि बढ़ेगी. संत समागम भी होगा.

कुंभ राशि

आज के दिन किसी सामाजिक समारोह में शामिल होंगे. आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते है, नुकसान आप का ही होगा. बिना मांगे अपनी राय न दें. पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी.

---विज्ञापन---

मीन राशि

अपने विवेक से काम करें, आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे है. न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें. विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है. व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: Temples of India: भारत के इन मंदिरों में कंकड़-पत्थर अर्पित करने से पूरा होता अपना घर पाने का सपना

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Sep 12, 2026 09:03 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola