---विज्ञापन---

Religion angle-right

सावधान! गाड़ी के डैशबोर्ड पर भूल से भी न रखें ये चीजें, मंगल दोष के साथ होगा भारी नुकसान

Unlucky Vehicle Dashboard Items: आपकी कार या गाड़ियों के डैशबोर्ड रखी मूर्ति, फोटो या प्रतीक भी आपके गुडलक और बैडलक का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं, गाड़ी के डैशबोर्ड कौन-सी चीजें रखना शुभ और अशुभ होता है और इनसे जीवन पर क्या असर पड़ता है?

---विज्ञापन---

Unlucky Vehicle Dashboard Items: अक्सर कार या अन्य गाड़ियों के अंदर डैशबोर्ड पर लोग भांति-भांति की वस्तुएं रखते हैं। बहुत से लोग इसे अपनी और गाड़ी की सुरक्षा के तौर पर रखते हैं, तो कुछ लोग खूबसूरती और सजावट के लिए लगाते हैं। वहीं बहुत से लोग अपनी गाड़ियों को अपनी क्रिएटिविटी का कैनवास समझ लेते हैं और स्टीकर से भर देते हैं। आइए जानते हैं, कार की डैशबोर्ड पर कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और कौन-सी वस्तुएं रखनी शुभ होती हैं?

गाड़ियों से जुड़े हैं ये ग्रह और देवता

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कार समेत अन्य सभी वाहनों का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। वहीं गाड़ियों में लोहे की अधिकता होने से यह सीधे तौर पर शनि ग्रह से संबंधित है। बता दें कि हिन्दू धर्म में हनुमानजी को शनि के अशुभ प्रभाव का सर्वश्रेष्ठ नियंत्रक माना गया है। इसलिए वाहनों की सुरक्षा का संबंध हनुमानजी से जुड़ा हुआ है।

---विज्ञापन---

गाड़ी के डैशबोर्ड पर ये वस्तुएं होती हैं शुभ

इष्टदेव और देवी-देवता: हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार, कार के डैशबोर्ड पर, अपने इष्टदेव यानी आप जिस भगवान की पूजा करते हैं, लगाना सबसे शुभ होता है। आप दूसरे देवी-देवताओं की मूर्तियां या फोटो भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि ये सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं और सुरक्षा प्रदान करती हैं।

---विज्ञापन---

गुरु और संत-महात्मा: कार के डैशबोर्ड पर अपने कुलगुरु या आपके अपने गुरुजी की मूर्ति और फोटो लगाने से बचाव और सुरक्षा होती है। मान्यता है कि इससे दुर्घटना के योग कट जाते हैं।

शुभ प्रतीकात्मक वस्तुएं: स्वस्तिक, त्रिशूल, शंख, नारियल युक्त कलश आदि प्रतीकात्मक वस्तुए गाड़ी के डैशबोर्ड पर रखना शुभ होता है। ये वस्तुएं कार या गाड़ी के डैशबोर्ड पर लगाने से सौभाग्य और समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

डैशबोर्ड पर भूल भी न रखें ये चीजें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार या गाड़ियों के डैशबोर्ड या गाड़ियों के भीतर कुछ चीजें से भी भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। सुंदरता और सजावट के नाम पर लगाई गई इन वस्तुओं में से कुछ वस्तुएं ऐसी भी हो सकती हैं, जो आपके भाग्य पर प्रतिकूल असर डाल सकते हैं। इससे अपयश,अनिष्ट और भारी नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

डॉग और अन्य जानवर: कुत्ते, बिल्ली, ड्रैगन आदि खिलौने कार या गाड़ी की डैशबोर्ड पर भूल से भी नहीं रखनी चाहिए। ये चीजें कुंडली में मंगल दोष को बढाती हैं। इससे गाड़ियां अक्सर खराब हो सकती हैं या दुर्घटना होने के योग होते हैं। कुंडली में मंगल पर शनि की दृष्टि होने से दुर्घटना के कारण व्यक्ति विकलांग भी हो सकते हैं।

ताजमहल: ताजमहल के प्रतीक को भी गाड़ी के डैशबोर्ड पर नहीं रखना चाहिए। यह एक मकबरा है, जिसे डैशबोर्ड पर रखने से जीवन में अशुभता बढ़ती है।

---विज्ञापन---

डांसिंग गर्ल और डॉल: अक्सर लोग डांसिंग गर्ल या इस प्रकार के दूसरे खिलौने भी गाड़ी के डैशबोर्ड रखते हैं या विंड स्क्रीन के पास लटका लेते हैं। ये चीजें भी अशुभता बढ़ाती हैं और कभी-कभी ध्यान भी भटका देती हैं।

हीरो-हीरोइन की फोटो: हीरो और हीरोइन की फोटो भी गाड़ियों के डैशबोर्ड पर नहीं रखनी चाहिए, इन्हें भी अशुभ माना गया है। यदि आप खुद एक कलाकार हैं, तो बात दूसरी है, तब वे आपके आइडियल और गुरु के रूप में हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chaturmas 2024: इस साल का चातुर्मास कब है? जानें क्या करें, क्या न करें, तिथि और महत्व

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: अक्टूबर में लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें राशियों पर इसका असर और सूतक काल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 20, 2024 02:28 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola