Lucky Zodiac Signs: 13 सितंबर को इन 5 राशियों को मिल सकता है धन और सफलता का साथ, ग्रह योग खोलेंगे तरक्की के द्वार

Lucky Zodiac Signs: पंचांग के अनुसार, 13 सितंबर को हंस, भद्र और मालव्य जैसे 3 बड़े पंच महापुरुष राजयोग बन रहे हैं। वहीं, कन्या राशि में बुध चंद्र की युति और गुरु शनि का नवपंचम योग सभी राशियों पर व्यापक असर डालेगा। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इससेसे 5 राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

13-sep-lucky-rashi

13 सितंबर को हंस, भद्र और मालव्य राजयोग से 5 राशियों को लाभ हो सकता है. (Photo Credit: AI/News24)

Lucky Zodiac Signs: 13 सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार, इस तिथि को सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है. इसके साथ ही, इस दिन द्वितीय चातुर्मास का 21वां दिन है. इस दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र के संयोग को शुक्ल योग के साथ ब्रह्म योग की शुभता मिल रही है. इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की जयंती है. यह दिन चंद्र दर्शन का भी है. इससे यह दिन काफी खास हो गया है. जहां तक इस दिन के ग्रहों के सिस्टम की बात है, तो इस 13 सितंबर की खगोलीय व्यवस्था में सूर्य ग्रह सिंह राशि, चंद्रमा ग्रह कन्या राशि, बुध ग्रह भी कन्या राशि, गुरु ग्रह कर्क राशि, शुक्र ग्रह तुला राशि, मंगल ग्रह मिथुन राशि, शनि ग्रह मीन राशि, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में गोचरस्थ रहेंगे.

विज्ञापन

12 सितंबर की भांति, इस दिन भी कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं, जिसमें पंच महापुरुष योग के 3-3 राजयोग सक्रिय रहेंगे. ये हैं- गुरु का हंस राजयोग, बुध का भद्र राजयोग और शुक्र का मालव्य राजयोग. इसके साथ ही कन्या राशि में बुध-चंद्र युति का निर्माण होगा और गुरु-शनि नवपंचम बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 13 सितंबर के इन ज्योतिषीय योग-संयोग का असर सभी राशियों पर काफी व्यापक होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन काफी फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

13 सितंबर का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 13 सितंबर का दिन काफी पॉजिटिव साबित हो सकता है. मीडिया (जर्नलिज्म), मार्केटिंग और टेक्निकल सेक्टर से जुड़े जातक लाभ की स्थिति में होंगे. जॉब से जुड़े लोगों के रास्ते की बाधाएं खत्म हो सकती है. स्टार्टअप करने वालों के लिए दिन नए अवसर दिला सकता है. मित्र की मदद से रुके काम बनेंगे. फॅमिली लेवल पर माहौल खुशनुमा और उत्सव वाला रहेगा.

विज्ञापन

13 सितंबर का कर्क राशिफल

13 सितंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ और निर्णायक दिन साबित हो सकता है. जो लोग बैंकिंग, फायनेंस और गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हैं, उनके अनुकूल माहौल बनने के योग हैं. सोशल लाइफ में आपकी छवि बेहतर होगी. सोशल मीडिया पर आपकी कोई थॉट या पिक्चर वायरल हो सकती है. फॅमिली मीटिंग में आपकी बात को तरजीह दी जाएगी. धन की आमद बनी रहेगी. कारोबार से मुनाफा होगा.

13 सितंबर का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 13 सितंबर का दिन एक उपलब्धि वाला दिन साबित हो सकता है. आपको भाग्य का साथ मिल सकता है. राजनीति, प्रशासनिक सेवा, मैनेजमेंट आदि काम से जुड़े लोगों के दिन बेहद सकारात्मक रह सकता है. रुके हुए काम के अचानक पूरे होने के चांस हैं. किसी रिश्तेदार के साथ चल संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है. इनकम बढ़ाने के नए मौके सामने आएंगे.

विज्ञापन

13 सितंबर का कन्या राशिफल

13 सितंबर का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए फलदायी हो सकता है. इस दिन एजुकेशन और शोध कार्य (रिसर्च) से जुड़े लोग विशेष लाभ की स्थिति में रहेंगे. तनाव दूर होगा. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. किसी दिया हुआ धन मिल सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों का मुनाफा बढ़ेगा. शॉट टर्म इनवेस्टमेंट के लिए दिन पॉजिटिव है. सेहत में सुधार होगा. खानपान का ध्यान रखें. पारिवारिक सहयोग कायम रहेगा.

विज्ञापन

13 सितंबर का कुंभ राशिफल

13 सितंबर को बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दर्शा रहा है. आपकी बुद्धिमत्ता की धार पैनी होगी. इस दिन IT, एम्पोर्ट-एक्सपोर्ट आदि के काम से जुड़े लोग विशेष फायदे में रहेंगे. आपकी नई रणनीति आपको धन लाभ करवा सकती है. नए कान्ट्रैक्ट के माहौल बन सकते हैं. विरोधियों की हार होगी. पाज़िटिव बदलाव के नए अवसर मिल सकते हैं. किसी अजनबी की सहायता कर मन को खुशी मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ