आपके हाथ में भी है यदि ऐसी रेखा, शादी के बाद चमकेगी किस्मत, लाइफ पार्टनर से होगा खूब धन लाभ

Wealth from Life Partner: हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक, लाइफ पार्टनर की हाथ की एक महत्वपूर्ण रेखा पर बने एक खास चिह्न से शादी की बाद जातक (व्यक्ति) की किस्मत चमक जाती है। आइए जानते हैं कि हाथ में यह भाग्यशाली रेखा कहां होती है और उस पर कौन-से खास चिह्न बने होते हैं?

Life Partner Luck Meaning

Wealth from Life Partner: आपने कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि शादी के बाद फलां आदमी की किस्मत चमक गई या हो सकता है कि आपने भी ऐसी एक-दो घटनाएं देखी हों। ज्योतिष शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक यह केवल कहावत नहीं है, बल्कि वाकई में ऐसा होता है। शादी के बाद पुरुष और महिलाओं के भाग्य में भारी बदलाव आते हैं, हालांकि ये शुभ और अशुभ दोनों हो सकते हैं।

विज्ञापन

यहां हाथ की एक रेखा और उस पर बने एक खास चिह्न की चर्चा की जा रही है, जिसे विवाह के बाद पति से पत्नी को या पत्नी से पति के जीवन में धन की बारिश करवाने वाला माना गया है। शादी के बाद लाइफ पार्टनर के लक से जातक (व्यक्ति) अमीर हो जाते हैं और वे लग्जरी यानी विलासिता से भरा वैभव और ऐश्वर्यपूर्ण लाइफस्टाइल जीते हैं। आइए जानते हैं कि हाथ में यह भाग्यशाली रेखा कहां होती है और उस पर कौन-से खास चिह्न बने होते हैं?

विज्ञापन

हाथ की हृदय रेखा है बहुत खास

हृदय रेखा हाथ की सबसे गहरी और स्पष्ट रेखाओं में से एक हैं, जो बुध पर्वत के नीचे से शुरू होकर शनि और बृहस्पति पर्वत के पास तक जाती है। कभी-कभी यह हाथ की तर्जनी से भी जाकर मिल जाती है। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स इस रेखा से जातक (व्यक्ति) के अपोजिट सेक्स यानी विपरीत लिंग के साथ प्रेम, आकर्षण, रोमांस आदि के साथ व्यक्ति की सहनशीलता और स्वास्थ्य से संबधित भविष्यवाणी करते हैं। वहीं, इसी रेखा पर बने एक खास तरह के निशान होने से शादी के बाद व्यक्ति लाइफ पार्टनर के लक (भाग्य) की बदौलत पैसों से खेलने लगता है।

विज्ञापन

हृदय रेखा पर बने होते हैं ये खास चिह्न

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के अनुसार, हाथ की हथेली पर में कहीं भी त्रिभुज का होन बहुत शुभ होता है। रेखाओं पर होने से यह रेखाओं से मिलने वाले फल को कई गुना बढ़ा देता है। कभी-कभी रेखाओं पर एक से अधिक त्रिभुज हो सकते हैं। इसे और भी अधिक शुभ माना जाता है।

विज्ञापन

हस्तरेखा विशेषज्ञों के मुताबिक हृदय रेखा पर त्रिभुज का निशान होने से इस रेखा का फल और भी शुभ हो जाता है। व्यक्ति अपने लाइफ पार्टनर के भाग्य से धन का सुख पाता है। जीवनसाथी के भाग्य से जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य और विलासिता में कभी कोई कमी नहीं आती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र और धार्मिक की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ