Mangal Guru Yuti Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल की युति को बहुत विशेष माना जाता है और इसे गुरु-मंगल योग या गुरु-सेनापति योग कहा गया है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह खगोलीय घटना 18 सितंबर, 2026 को कर्क राशि में घटित होगा, जब मंगल ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, कर्क राशि में गुरु-मंगल युति विशेष फलदायी है, क्योंकि कर्क में गुरु उच्च के होते हैं और मंगल नीच के. इससे मंगल नीचभंग राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. गुरु ज्ञान और मंगल पराक्रम के देवता हैं, इससे तनिक प्रयास से भी सोचे हुए काम पूरे होने लगते हैं और भाग्य-पराक्रम के मेल से मनचाही सफलता मिलती है. आइए जानते हैं किन 4 राशियों के लिए यह गुरु-सेनापति संयोग सबसे अधिक लाभकारी है?
गुरु-मंगल युति: मेष राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय एक वरदान की तरह सिद्धि हो सकता है, क्योंकि मंगल आपकी ही राशि के स्वामी हैं. जो लोग घर, जमीन या नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनकी चाहत पूरी हो सकती है. माता, मौसी और बुआ के साथ संबंधों में सुधार आएगा. घर में में कोई मांगलिक कार्य सम्पन्न हो सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
गुरु-मंगल युति: कर्क राशिफल
गुरु-मंगल की युति कर्क राशि में होगी, इस लिए इस ज्योतिषीय योग का कर्क राशि के जातकों पर सबसे अधिक हो सकता है. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. आपमें लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी. नया बिजनेस करने के इच्छुक लोगों का सपना पूरा हो सकता है. नौकरी बदलने के प्रयास भी सफल रहेंगे. सोसाइटी या समाज में आपका कद ऊंचा होगा. तनाव और असमंजस की स्थिति दूर होगी.
गुरु-मंगल युति: तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल का यह महामिलन बेहद शुभ साबित हो सकता है. करियर में तरक्की के अवसर सामने आएगी. जॉब में प्रमोशन हो सकता है. मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है. किसी प्रोजेक्ट का अटका हुआ फ़ाइल क्लियर हो सकता है. प्राइवेट हो या सरकारी, अधिकारियों की पूरी सहायता प्राप्त हो सकती है. अटका या डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
गुरु-मंगल युति: कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु-मंगल युति से विकास कार्यों को नई गति और ऊर्जा मिल सकती है. इनकम के नए रास्ते सामने आएंगे, जिसे अपनाने से आय में वृद्धि हो सकती है. अचानक धन लाभ के भी योग हैं. पैतृक संपत्ति से भी फायदा हो सकता है. कारोबारियों के लिए भी यह समय फलदायी रहेगा. कोई बड़ी डील धन की आमाद बढ़ाएगी. पारिवारिक सहयोग कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.