---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Tips: इन 3 चीजों को आज ही निकाल दें घर से बाहर, तुरंत चमत्कार दिखेगा

Vastu Tips: कई बार हमारा भाग्य भी अच्छा होता है, माहौल भी हमारे पक्ष में होता है, सभी लोग साथ देते हैं फिर भी हम मनचाही सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। इस तरह की घटनाओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण वास्तु दोष हो सकता है या फिर कई ऐसी […]

---विज्ञापन---

Vastu Tips: कई बार हमारा भाग्य भी अच्छा होता है, माहौल भी हमारे पक्ष में होता है, सभी लोग साथ देते हैं फिर भी हम मनचाही सफलता प्राप्त नहीं कर पाते। इस तरह की घटनाओं के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण वास्तु दोष हो सकता है या फिर कई ऐसी छोटी-मोटी गलतियां जिन पर हम ध्यान नहीं देते हैं। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार कुछ बहुत ही साधारण सी लेकिन अत्यधिक महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देकर आप अपने भाग्य का लाभ उठा सकते हैं। जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में

यह भी पढ़ें: Holi 2023: यह है होली के मुहूर्त, जानिए कब होगा होलाष्टक और कब रोपा जाएगा होली का डांडा

---विज्ञापन---

सौभाग्य पाने के लिए ध्यान रखें ये 3 बातें (Vastu Tips)

घर में न रखें टूटा-फूटा सामान

कई बार हम अपने घऱ में टूटा-फूटा सामान भी रख लेते हैं। हम मानते हैं कि कभी न कभी कुछ काम आ जाएगा। परन्तु ऐसी चीजें काम नहीं आतीं वरन हमारे दुर्भाग्य का कारण बन जाती हैं। ऐसी चीजों को जितनी जल्दी घर से बाहर निकाल दिया जाए, उतना बेहतर रहेगा।

फटे पुराने कपड़े

बहुत से लोग पुराने या फटे हुए कपड़े भी घर में रखते हैं। वे सोचते हैं कि कभी सफाई करने के लिए प्रयोग ले लेंगे। ऐसे कपड़े भी व्यक्ति के सौभाग्य का नाश कर देते हैं। अत: यदि आपके घऱ में भी इस तरह के वस्त्र हों तो उन्हें तुरंत ही बाहर निकाल फेंके।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आज ही करें लाल किताब में दिया शराब का यह टोटका, रातों रात चमक उठेगा बिजनेस

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान

कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान को खराब होने के बाद भी घर में रखते हैं। उनके अनुसार इन्हें बाद में सही करवा कर काम में लिया जा सकता है। यदि आप उनका उपयोग करना चाहते हैं तो जल्दी सही करवा लें। अन्यथा ऐसे सामान को कबाड़ी को दे दें। खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान शनि और राहु को खराब कर देता है। बाद में यही दोनों ग्रह व्यक्ति के सौभाग्य का नाश भी कर देते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 27, 2023 07:52 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola