Tula Rashi Health Horoscope: हमारी राशियों पर ग्रहों का बड़ा प्रभाव पड़ता है। इसका संबंध हमारे स्वास्थ्य से भी है। कई ग्रह हमारी सेहत पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालते हैं। साल 2024 में फरवरी का महीना आधा बीत चुका है। ऐसे में तुला राशि वाले जातकों की सेहत आने वाले दिनों में कैसी रहने वाली है कौनसे ग्रह सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं।
इंफेक्शन की बीमारी घेर सकती है
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, साल 2024 में तुला राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य पर मिला-जुला प्रभाव देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों का राहु रोग स्थान में है। ऐसे में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इन जातकों को इंफेक्शन की बीमारी घेर सकती है। पंडित सुरेश पांडेय के मुताबिक, तुला राशि के जातकों को ध्यान रखना चाहिए कि उनके नाखून बड़े न हों। 1 मई 2024 के बाद इन जातकों का वजन भी बढ़ सकता है।
पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है
पंडित सुरेश पांडेय ने आगे बताया कि तुला राशि के जातकों में शुगर या लीवर की बीमारी वाले सकर्त रहें। उनका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। उन्हें बृहस्पति भी परेशान कर सकता है। साथ ही केतु आपकी लापरवाही को गंभीर बीमारी तक लेकर जा सकता है।
हीमोग्लोबिन जरूर टेस्ट करवाएं
पंडित सुरेश पांडेय की सलाह के मुताबिक, यदि आप कमजोर महसूस करें तो अपना हीमोग्लोबिन जरूर टेस्ट करवाएं। पंडित पांडेय का कहना है कि ऐसे सयम में जब राहु और केतु की स्थिति 12वें घर और छठे भाव में हो तो ऐसे लोगों का ब्लड काउंट कम हो जाता है। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें- वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष क्या है, जानें इसके महत्वपूर्ण नियम
व्यायाम और योग-प्राणायाम करें
ऐसे में ग्रहों की स्थिति आपको सतर्क रहने और समय-समय पर जांच कराने का इशारा कर रही है। व्यायाम और योग-प्राणायाम करें। संतुलित और घर में बना भोजन करें। यह सेहतमंद रहने का ही फार्मूला है। पंडित पांडेय के अनुसार, यदि आपकी राशि तुला है तो आप भगवती दुर्गा की नित्य पूजा आराधना करें। दुर्गा सप्तशती के कवच का पाठ और अष्टोत्तर दुर्गा सतनाम का पाठ करें।
यह भी पढ़ें- अगर आपके हाथ में है ये खास निशान, जल्द करोड़पति बनेंगे आप, मिलेगा धन अपार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
ये भी पढ़ें: Ketu Gochar 2024: कन्या राशि में एक साल तक रहेंगे केतु ग्रह, इन राशियों को दिलाएंगे धन-लाभ
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines