Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में वास्तु दोष क्या है, जानें इसके महत्वपूर्ण नियम

Vastu Shastra Kya Hai: क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र के बारे में जैसे- वास्तु शास्त्र क्या है, वास्तु दोष क्या है और वास्तु शास्त्र के महत्वपूर्ण नियम क्या है। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

Vastu Shastra
विज्ञापन

Vastu Shastra Kya Hai: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में एक वास्तु शास्त्र भी आता है। इस शास्त्र में प्रकृति और ऊर्जा के नियमों पर आधारित होता है। बता दें कि हिंदू धर्म में लोग अपने घरों में वास्तु शास्त्र का बहुत अधिक ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक के पूर्ण शक्तियों का संतुलन बनाए रखना।

मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में वास्तु अच्छा होता है उस घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आज इस खबर में जानेंगे आखिरकार वास्तु शास्त्र की मान्यता क्या है, वास्तु दोष क्या है, वास्तु शास्त्र की महत्वपूर्ण नियम क्या है। इन सभी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र की क्या है मान्यता

शास्त्रों के अनुसार, वास्तु शास्त्र का मतलब प्रत्येक दिशा में सकारात्मक ऊर्जा को देखना। यानी घर या कार्यालय अगर सही दिशा में निर्माण न किया जाए तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहता है। वहीं सही दिशा में निर्माण किया जाए तो ऑफिस या घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर या ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति में वृद्धि होता है। लेकिन इन सब के लिए वास्तु के नियम का पालन करना जरूरी होता है। तभी जीवन में सुख-शांति और घर में धन की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

क्या है वास्तु दोष

यदि घर निर्माण करवाने में छोटी सी गलती भी लोगों के लिए मुश्किल की घड़ी ला सकती है। यह गलती वास्तु के नियमानुसार पर न चलने के कारण होता है। वहीं जो लोग वास्तु के नियमानुसार नहीं चलते हैं उन पर वास्तु दोष लगता है। मान्यता है कि जिन लोगों पर वास्तु दोष लगता है उस व्यक्ति के जीवन में विपरीत परिणाम देखने को मिलता है। साथ ही घर से सुख-शांति और धन की कमी होने लगता है।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के क्या है नियम

सबसे पहले तो वास्तु के नियमानुसार, घर का मुख्य द्वार सही दिशा में होना चाहिए।

उसके बाद मुख्य द्वार पर किसी शुभ चिन्ह लगा होना चाहिए।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप नए मकान में प्रवेश करते हैं, तो प्रवेश करते समय शास्त्र के विधि-विधान का पालन करते हुए प्रवेश करें।

जिस घर में आप सोते हैं यानी बेडरूम में किसी भी देवी-देवता की तस्वीर या मूर्ति नहीं रखना चाहिए।

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में दक्षिणावर्ती शंख, पारद शिवलिंग जैसे चीजों को रखने से घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि आती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ